फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: जन धन खाता खुलवाने से लेकर अकाउंट बैलेंस चेक करने तक सबकुछ है आसान, फॉलो करें ये प्रोसेस

Sat, 16 Oct 2021 06:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : https://pmjdy.gov.in/
आपने बैंक में खाता तो खुलवाया ही होगा? क्योंकि लोग इस खाते में अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं, और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आपने प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में सुना है? और अगर सुना है तो क्या आप इसका इस्तेमाल करते हैं? तो शायद ऐसे में आपका जवाब न में हो। लेकिन ये काफी काम का खाता है। आपने अगर इसे अब तक नहीं खुलवाया है, तो आप इसे बेहद आसानी से खुलवा सकते हैं। वहीं, आप अगर इस जन धन खाते को खुलवा चुके हैं, तो आप मिनटों मे अपने अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। तो चलिए आपको जन धन खाता खुलवाने से लेकर इसके बारे मे कई अन्य जानकारी देते हैं, जो आपके काम आ सकती हैं क्योंकि इस जन धन बैंक खाते के कई फायदे भी हैं। आप अगली स्लाइड्स में जन धन खाते को खुलवाने से लेकर बैलेंस चेक करने तक सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : pixabay
ऐसे खुल जाएगा खाता

-इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा और यहांं जाकर आपको इस बारे में काउंटर पर पूछना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock
-यहां से आप जन धन खाते का फॉर्म लेकर इसे भर सकते हैं। इसमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, पते जैसी अन्य जानकारी देनी होगी।

4 of 5
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock
चाहिए ये डॉक्यूमेंट:-

प्रधानमंत्री जन धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ये खाता खुलवाने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट चाहिए।


-पासपोर्ट
-पैन कार्ड
-ड्राइविंग लाइसेंस
-आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/ राज्य सरकार के अधिकारी के हस्ताक्षर वाला मरनेगा जॉब कार्ड आदि चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock
एसबीआई बैंक वाले इस नंबर से कर सकते हैं ब्लैंक चेक
  • अगर आपका जन धन खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 18004253800 या 1800112211 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें