फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: EPF मेंबर्स को मिलती हैं 7 लाख तक की मुफ्त सुविधाएं, जानिए इस खास स्कीम के बार में

Sat, 16 Oct 2021 12:40 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट होता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि EPF अपने मेंबर्स को 7 लाख रुपये तक की मुफ्त इंश्योरेंस सुविधा भी देता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पीएफ अकाउंट खुला हुआ है तो आप इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ये एक खास स्कीम है, जिसमें EPF मेंबर्स को इंश्योरेंस कवर की सुविधा एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत दी जाती है। इसके अंतर्गत स्कीम में जिस नॉमिनी को शामिल किया गया होता है, उसे 7 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता है। अगर आप किसी निजी कंपनी में काम कर रहे हैं, तो आपको भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं EPF की इस खास इंश्योरेंस स्कीम के बारे में -
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Epfo
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत अगर कोई कर्मचारी बीमार, दुर्घटना या फिर उसकी स्वाभाविक मृत्यु हो जाती है, तो उस व्यक्ति के द्वारा तय किया गया नॉमिनी क्लेम करके इंश्योरेंस कवर ले सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : EPFO
यदि इस स्कीम में कर्मचारी द्वारा कोई नॉमिनेशन नहीं किया गया है, तो इंश्योरेंस का पूरा कवरेज कर्मचारी के जीवनसाथी या उसके बेटा/बेटी को मिलता है। क्लेम करने वाले व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अगर वह 18 वर्ष से कम उम्र का है, तो क्लेम उसके अभिभावक करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : EPFO
EPF के जो मेंबर्स हैं, उनको इस स्कीम में शामिल होने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। अगर आप EPF के मेंबर हैं, तो ऑटोमेटिकली आप इस स्कीम में शामिल हो जाएंगे। इस खास स्कीम के ढेरों फायदे हैं, जिसका सीधा लाभ EPF के मेंबर्स को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें