फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fixed Deposit: एफडी धारकों की बल्ले बल्ले! इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया बड़ा तोहफा, यहां देखिए कैसे मिलेगा फायदा

Sun, 02 Jan 2022 03:14 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
हर व्यक्ति किसी भी तरह के आर्थिक संकट से बचने के लिए अच्छे निवेश की ओर रुख करता है। ये फैसला बेहद संवेदनशील होता है कि बाजार में मौजूद अलग-अलग निवेश योजनाओं में कौन सी योजना आपको सुरक्षा के साथ ज्यादा लाभ देगी। हालांकि, लम्बे समय से एफडी को ही इसके लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। यही करण है कि बिल्कुल भी रिस्क सहन न करने वाले लोग आज भी एफडी पर ही भरोसा करते हैं। देश में कई छोटे-बड़े, निजी और सरकारी बैंक लोगों को एफडी कराने की सुविधा प्रदान करते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक यानी एसएफबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बदलाव किया है। अगर आपका खाता भी एसएफबी में है तो आपके लिए बेहद खुशी की बात है, क्योंकि अब बैंक ने दो करोड़ रुपये तक की एफडी पर जमा ब्याज दरों को बढ़ाते हुए 6.75-7.50 प्रतिशत कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा इसका फायदा...
विज्ञापन

2 of 5
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
समझें विस्तार से...
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक अब सीनियर सिटीजंस के लिए 990 दिन की अवधि की ब्याज दर 7.50 फीसदी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • इसी प्रकार बैंक डिपॉजिट पर बैंक एक दिन और 19 महीने की अवधि के लिए 7.35 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है। 

4 of 5
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • उदाहरण के तौर पर समझें तो मान लीजिए सामान्य नागरिक 6.75 प्रतिशत पर 990 दिनों के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी पर 1,19,895 रुपये प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • वहीं अब सीनियर सिटीजन 7.5 प्रतिशत पर 990 दिनों के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करके1 ,22,314 रुपये तक का रिटर्न कमा सकते है। इस प्रकार आप भी एसएफबी के बढ़ी दरों का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें