फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: PF धारकों के लिए जरूरी सूचना, जरूर कर लें ये काम नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा

Fri, 05 Nov 2021 04:38 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट होता है। नौकरी करते वक्त कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। कई मर्तबा हम नौकरी छोड़ देते हैं या फिर किसी दूसरे संस्थान में जाकर काम करते हैं। ऐसे में EPFO में नौकरी छोड़ने की तारीख को अपडेट करना काफी जरूरी है। अगर डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट नहीं किया जाता, तो PF अकाउंट से पैसों को निकालने या ट्रांसफर करने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आपने भी अपनी नौकरी बदली है, तो आपको डेट ऑफ एग्जिट का अपडेट EPFO में जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसे आप अपने घर बैठे ही मोबाइल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करते हुए इस बात का जिक्र EPFO के रिकॉर्ड्स में करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : epfo
  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करके क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मैनेज के ऑप्शन पर जाकर मार्क एग्जिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : EPFO
  • यहां आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू में सेलेक्ट एंप्लॉयमेंट से पीएफ अकाउंट नंबर का चयन करना है।
  • अब आपको डेट ऑफ एग्जिट और एग्जिट की वजह को दर्ज करना है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : EPFO
  • इसके बाद रिक्वेस्ट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
  • कुछ समय बाद आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करने के बाद चेक बॉक्स के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • इसके बाद आपको अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करके ओके करना होगा।
  • इस प्रोसेस के बाद आपकी डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें