सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट होता है। नौकरी करते वक्त कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। कई मर्तबा हम नौकरी छोड़ देते हैं या फिर किसी दूसरे संस्थान में जाकर काम करते हैं। ऐसे में EPFO में नौकरी छोड़ने की तारीख को अपडेट करना काफी जरूरी है। अगर डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट नहीं किया जाता, तो PF अकाउंट से पैसों को निकालने या ट्रांसफर करने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आपने भी अपनी नौकरी बदली है, तो आपको डेट ऑफ एग्जिट का अपडेट EPFO में जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसे आप अपने घर बैठे ही मोबाइल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करते हुए इस बात का जिक्र EPFO के रिकॉर्ड्स में करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में -