जॉब करने वाले कर्मचारियों को लिए एक बड़ी खबर है। EPFO ने फंड ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद जॉब बदलने पर आपको फंड ट्रांसफर की चिंता नहीं करनी होगी। जॉब चेंज करने के बाद आपका पीएफ खाता अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इसको लेकर अब EPFO ने सेंट्रलाइज आईटी - इनेबल सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इस बदलाव का सीधा फायदा देश भर के करोड़ों कर्मचारियों को होगा। इससे पहले जॉब बदलने पर कर्मचारियों को अपना पीएफ फंड खुद से ट्रांसफर करना पड़ता था। वहीं अब EPFO द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद जॉब बदलने पर आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। आपका पीएफ का फंड ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा। पीएफ फंड ट्रांसफर को लेकर किए गए इस बदलाव के बाद देश भर के कई कर्मचारी खुश हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के इस बदलाव के बारे में विस्तार से -