अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हम सभी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम निवेश के तमाम विकल्पों की खोज करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित है और उनके भविष्य को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो आप LIC के जीवन तरुण पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस निवेश के जरिए आप अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बना सकते हैं। इससे आपके बच्चे को उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में काफी लाभ मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर LIC द्वारा इस स्कीम को चलाया गया है। ये एक फ्लेक्सिबल स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत 25 वर्ष की आयु होने पर परिपक्वता लाभ मिलेगा। अगर इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष की है, तो आपकी पॉलिसी अवधि 17 वर्ष में पूरी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC जीवन तरुण पॉलिसी के बारे में -