आरक्षण एक ऐसी व्यवस्था जिसका लाभ अभी तक सामान्य वर्ग को छोड़ सभी वर्ग के लोगों को मिलता रहा है। काफी समय से ये मांग थी कि सामान्य वर्ग के लोगों को भी आरक्षण दिया जाए। इसी को ध्यान में रखकर आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य परिवारों केे लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था की गई। ऐसे सामान्य परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों को पैसे की कमी के चलते उच्च शिक्षा नहीं दे पाते। इस सर्टिफिकेट का लाभ उन सामान्य छात्रों को भी मिलेगा जो सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। EWS (ECONOMICALLY WEAKER SECTION) एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जो सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत का आरक्षण देता है। यह सर्टिफिकेट केंद्र सरकार की तरफ से उन सवर्ण परिवारों के लिए है जिनकी आमदनी कम है। लगभग देश के हर राज्य ने इसे पूरी तरह से लागू कर दिया है। अगर आप के परिवार की भी आय कम है और आप सवर्ण हैं तो इस सर्टिफिकेट को बनवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए हम बताने जा रहे हैं कि EWS सर्टिफिकेट बनवाने के लिए क्या पात्रता और मापदंड है और ये कैसे बनता है?