फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट की धमाकेदार सेल, 888 रुपये में करें हवाई सफर, साथ में मिलेगा यह एक्सक्लूसिव ऑफर

Tue, 02 Jul 2019 03:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हवाई सफर करने के लिए अब आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए मानसून सेल की शुरुआत की है। इस सेल के तहत आपको घरेलू टिकट महज 888 रुपये में मिल जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय टिकट के लिए आपको न्यूनतम 3499 रुपये खर्च करने होंगे। आइए इस सेल की तारीख और अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार, इस मानसून सेल के तहत आप दो जुलाई से लेकर छह जुलाई तक बुकिंग कर सकते हैं। वहीं यात्रा 25 सितंबर 2019 तक की जा सकती है। इतना ही नहीं, इसके साथ यात्रियों को एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

3 of 4
अगर आप स्पाइसजेट की वेबसाइट spicejet.com से टिकट की बुकिंग करते हैं, तो आपको भोजन, सीट और स्पाइसमैक्स पर 25 फीसदी ऑफ का एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिलेगा। इसके लिए आपको टिकट बुक करते समय ADDON25 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। इतना ही नहीं, यात्रियों को 250 बोनस प्वाइंट भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 
विज्ञापन

4 of 4
स्पाइस क्लब में नया रजिस्ट्रेशन कराने पर आपको 250 बोनस प्वाइंट भी मिलेंगे। इसके अलावा एमेक्स कार्ड होल्डर्स को स्पाइसमैक्स सीट पर 50 फीसदी का अतिरिक्त ऑफ मिलेगा। इसका लाभ उठाने के लिए आपको AMEX50 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको स्पाइसजेट की वेबसाइट से मिल जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें