फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इस बिजनेस में आप 1 लाख का निवेश करके कमा सकते हैं 8 लाख रुपये, जानिए कैसे करें इसे स्टार्ट

Sat, 30 Oct 2021 02:50 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एक अच्छा बिजनेस हमेशा एक अच्छा रिटर्न लेकर आता है। अगर आप अच्छी प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आप उसमें कामयाबी हासिल करेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 1 लाख रुपये निवेश करके 8 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे की खेती करनी होगी। खीरे की खेती करके आप जबरदस्त मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको निवेश किए गए पैसों का 800 गुना तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप खीरे की खेती में 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो आपको 8 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है। भारत में कई लोग इस खेती को करके एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास आइडिया के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खीरे की खेती ज्यादातर गर्मियों के मौसम में की जाती है, पर अधिकतर इसकी फसल वर्षा ऋतु में होती है। 60 से 80 दिनों के भीतर इसका फसल चक्र पूरा हो जाता है। इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको सरकार द्वारा सब्सिडी की सहायता भी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश भर में ऐसे कई किसान हैं, जो खीरे की खेती करके लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी खीरे की खेती करके खूब सारा धन अर्जन करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये कारोबार काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगर आप ज्यादा मुनाफा अर्जित करने की सोच रहे हैं, तो आपको नीदरलैंड के खीरों का बीज ऑर्डर देकर मंगवाना होगा। इस बीज के खीरे आम खीरों के मुकाबले दोगुने दामों पर बिकते हैं। बाजार में नीदरलैंड के बीज वाला ये खीरा आसानी से 40-45 रुपये किलो तक बिक जाता है। ऐसे में आप इससे एक मोटा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। देश भर में कई किसान नीदरलैंड से खीरों के बीज मंगवाकर उसकी खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें