फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर आधार कार्ड भूल जाने पर न हों परेशान, जरूरत के समय ऐसे करें अपने सारे काम

Tue, 04 Jun 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार हम अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल जाते हैं या कार्ड गुम हो जाने के डर से हमेशा उसे अपने साथ नहीं रखते। ऐसे में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को एक खास सुविधा देती है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
अगर आपके फोन में मोबाइल आधार (mAadhaar) है तो आपका कोई काम नहीं रुकेगा। मोबाइल आधार यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया है, जो आपके काफी काम आ सकता है। आगली स्लाइड में जानते हैं इसके लाभ के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 4
मोबाइल आधार के जरिए ग्राहक स्मार्टफोन में आधार से जुड़ी सारी जानकारी रख सकते हैं। जरूरत के समय ये आपके काम आ सकता है इसलिए ये ग्राहकों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। खास बात ये है कि इसके जरिए लोग कभी भी अपने बायोमेट्रिक डाटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इससे ग्राहकों की जानकारी सुरक्षित रहती है। 
विज्ञापन

4 of 4
इतना ही नहीं, इससे ग्राहकों को क्यूआर (QR) कोड की सुविधा भी मिलती है और आप एक साथ तीन लोगों के आधार कार्ड अपने साथ रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें