फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो गया है आधार कार्ड? दोबारा पाने का ये है सबसे आसान तरीका

Fri, 08 Jan 2021 12:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड देश के नागरिकों के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। इसकी अहमियत और जरूरत के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। कई लोग आधार कार्ड को साथ में रखते हैं और कई लोग घर पर रखते हैं। कई बार आधार कार्ड के खो जाने से हम मुसीबत में पड़ जाते हैं, क्योंकि इसके बिना कईं काम रुक जाते हैं। आधार कार्ड खो जाने पर उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। यदि आपका आधार खो गया है और आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी नहीं है तो नया आधार कार्ड कैसे निकलेगा? आइए हम आपको बताते हैं...

यदि आपका आधार खो गया है और नामांकन पर्ची भी खो गई है, तो चिंता मत कीजिए। आप यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके अपनी ईआईडी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपना ईआईडी या आधार नंबर ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : UIDAI
  • सबसे पहले आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://resident.uidai.gov.in/) पर जाएं। 
  • अब रिट्रीव लॉस्ट यूआईडी-ईआईडी विकल्प पर क्लिक करें और इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस भरें।
  • अब कैप्चा वेरिफिकेश पर एंटर करें।
  • ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी प्राप्त करने के बाद, सत्यापन के लिए इसे दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद, आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड - फोटो : pixabay
घर बैठे लें अपॉइंटमेंट 
आधार जारी करने वाली संस्था  UIDAI आपको फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवा केंद्रों पर की अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : UIDAI
ऐसे लें अपॉइंटमेंट ऑनलाइन 
  • अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टैब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
  • इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड - फोटो : twitter: @UIDAI
मुफ्त है आधार का पंजीकरण 
नागरिकों के लिए आधार कार्ड का पंजीकरण एकदम मुफ्त है। आधार को अपडेट कराने के लिए शुल्क पहले से तय किए गए हैं। इसलिए यदि कोई आपसे अतिरिक्त राशि मांगता है, तो आप 1947 पर कॉल कर उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक uidai.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

यूआईडीएआई के अनुसार, आधार में बायोमीट्रिक अपडेट करवाने के लिए आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं सिर्फ डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करने के लिए आपको सिर्फ 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें