फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 05 Oct 2021 12:57 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में स्वास्थ्य को सही बनाए रखना बहुत जरूरी है। खासकर इस कोरोना काल में तो यह सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है। कोरोना के अलावा भी तमाम तरह की बीमारियां हैं, जो लोगों को परेशान करती हैं और उनके इलाज में लोगों की सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाती है। यही वजह है कि हेल्थ इंश्योरेंस की कमी खूब महसूस की जा रही है। यह आज के समय की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। इसलिए हर किसी को हेल्थ इंश्योरेंस यानी स्वास्थ्य बीमा कराने की सलाह दी जाती है। बाजार में अलग-अलग प्रकार की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीज हैं, जो अलग-अलग ग्रुप के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। अगर आप भी अपने या अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, वरना बाद में दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी जरूरत कैसी है, यानी अपनी जरूरत की पहचान करने के बाद ही हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के बारे में सोचें। जब इसकी पहचान कर लें तो फिर उसके बाद सही कवरेज का चुनाव करें, जो आपकी जरूरतों को पूरा कर सके। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इंश्योरेंस सेक्टर के जानकार कहते हैं कि लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज अपनी मासिक सैलरी का छह गुना लेना चाहिए। मान लीजिए कि आपकी मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो हेल्थ इंश्योरेंस कम से कम तीन लाख का होना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैशलेस पॉलिसी ज्यादा बेस्ट
  • जानकार यह भी कहते हैं कि लोगों को ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदनी चाहिए, जो कैशलेस सुविधा दे रही हो। कैशलेस इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा ये होता है कि पॉलिसीधारक को अस्पतालों का बिल नहीं चुकाना होता है, बल्कि वो इसके लिए सीधे इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जिस शहर में रहते हैं, वहां के बड़े और अच्छी सुविधा वाले अस्पताल कैशलेस अस्पतालों की सूची में शामिल हों। इससे आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं होगी, आप आसानी से हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें