त्योहार या फिर शादियों के सीजन में ज्वेलरी की दुकानों में लोगों की खूब भीड़ होती है। अभी तो त्योहार का सीजन चल रहा है और आने वाले समय में शादियों का सीजन भी आ जाएगा। अगर आपके भी घर-परिवार में किसी की शादी है, तो जाहिर है आप भी ज्वेलरी की खरीदारी के लिए जाएंगे ही। पहले के समय में लोग सोना-चांदी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते थे, लेकिन अब डायमंड ज्वेलरी यानी हीरों से बने गहनों की मांग भी बहुत बढ़ गई है। डायमंड ज्वेलरी आम आदमी की बजट में भी आ जाते हैं। अगर आप भी डायमंड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बेहद ही सावधानी के साथ खरीदारी करनी चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि आप इसमें धोखा खा जाएं और कमाई का एक बड़ा हिस्सा गंवा दें। दरअसल, डायमंड में धोखाधड़ी भी बड़े पैमाने पर होती है। इसलिए डायमंड ज्वेलरी खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।