फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में झूमा अंबानी परिवार, इवांका के साथ खिलखिलाती दिखीं नीता

Sat, 02 Mar 2024 12:48 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर

सार

देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत शुक्रवार की शाम को गुजरात के जामनगर में हुई।
विज्ञापन
1 of 5
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन - फोटो : एएनआई
देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका प्री-वेडिंग समारोह गुजरात के जामनगर में एक से तीन मार्च तक आयोजित हो रहा है। इस सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

जामनगर में पूरा अंबानी परिवार एकसाथ दिखा

2 of 5
अंबानी परिवार एकसाथ दिखा। - फोटो : एएनआई
प्री-वेडिंग समारोह के पहले दिन ही जामनगर में पूरा अंबानी परिवार एकसाथ दिखा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका मेहता के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

इवांका के साथ खिलखिलाती दिखीं नीता

3 of 5
इवांका के साथ खिलखिलाती दिखीं नीता - फोटो : एएनआई
इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे वैश्विक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। इस दौरान नीता अंबानी इवांका के साथ बात करती नजर आईं। 

इवांका ट्रंप अपने पति कुशनर के साथ आईं नजर

4 of 5
अंबानी परिवार के कार्यक्रम में पहुंचे इवांका और कुशनर। - फोटो : एएनआई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका अपने पति जेरेड कुशनर के साथ पहुंची हैं। इस दौरान इवांका ने मुकेश अंबानी से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिचवाया। इवांका ट्रंप देसी लुक में दिखाई दीं। लेकिन क्या आपको पता है कि इवांका और कुशनर रिश्ते में रहने के दौरान अलग हो गए थे। बाद में शादी के लिए इवांका को अपना धर्म बदलना पड़ा था। जेरेड कुशनर राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

5 of 5
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना - फोटो : एएनआई
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने बीती रात (एक मार्च) को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में अपनी परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने कई मशहूर गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने अंबानी परिवार पर प्यार बरसाते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मिनी कॉन्सर्ट के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें