आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग देखने को मिलेंगे, जो ट्रेन से यात्रा नहीं करते होंगे। दरअसल, ट्रेन देश में कहीं भी आने-जाने का एक सुविधाजनक और किफायती जरिया है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, चाहे लंबी दूरी की यात्रा हो या कम दूरी की। खासकर फेस्टिव सीजन में तो यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला काफी बढ़ जाता है। अभी दिवाली आने वाली है और छठ पूजा भी, तो ऐसे में राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में जाने के लिए ट्रेनों में लोगों की भीड़ खूब देखने को मिलती है। आप भी अगर बिहार, यूपी के रहने वाले हैं तो ट्रेन में सफर करते ही होंगे, लेकिन क्या रेलवे की सलाह पर ध्यान देते हैं? अगर नहीं देते तो जरूर देना चाहिए, नहीं तो आपके साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।