फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटवाना है तो क्या करें? जान लीजिए आसान तरीका

Mon, 04 Oct 2021 01:15 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह एक अहम दस्तावेज के रूप में भी मान्य होता है। आप ये तो जानते ही होंगे कि राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जुड़वाना और नाम हटवाना कितना मुश्किल होता है। इसे लेकर अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि आपको जानकारी होनी चाहिए कि कोटेदार के पास सिर्फ राशन वितरण का ही अधिकार नहीं होता, बल्कि राशन कार्ड संबंधी कई सुविधाएं भी उसके पास उपलब्ध रहती हैं। अगर आप राशन कार्ड में आधार लिंक कराना चाहते हैं या पैन कार्ड जुड़वाना है तो कोटेदार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ये सब ऑनलाइन भी करा सकते हैं। मान लीजिए कि राशन कार्ड से अगर किसी सदस्य का नाम हटवाना है, तो क्या करना होगा? आइए जानते हैं इसके बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, परिवार में अगर किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो राशन कार्ड से उसका नाम हटवाना पड़ता है। इसके लिए आप संबंधित राशन वितरण केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऑनलाइन बदलाव करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर जाकर खुद से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
राशन कार्ड में ऑनलाइन बदलाव करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उस राज्य की राशन वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां का राशन कार्ड आपके पास है और फिर वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड में बदलाव वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहां आपको परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद नाम हटवाने का विकल्प मिलेगा। बस आपको मांगे गए दस्तावेज की जानकारी देनी होगी और नाम कटवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए आपको खाद्य विभाग के दफ्तर जाना होगा और वहां परिवार के सदस्य की डेथ सर्टिफिकेट के साथ आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी। साथ ही राशन कार्ड की एक फोटो कॉपी भी देनी होगी। इसके बाद आप राशन कार्ड से जिसका नाम हटवाना चाहते हैं, हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें