Business Roundup: बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। इस बीच, रुपया शुरुआती निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.72 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही क्लिक में।
भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें मंगलवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनीं। बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए। डॉलर में सुधार और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को दिए गए भाषण में की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आ गई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन
2 of 10
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की चिंता के कारण बुधवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, रुपया शुरुआती निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.72 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,715.63 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.60 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 25,056.90 पर आ गया। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें
विज्ञापन
3 of 10
सोना-चांदी के दाम
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरे सोने-चांदी के दाम
अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख अपनाने के बाद व्यापारियों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वहीं सफेद धातु 600 रुपये घटकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। सर्राफा बाजार का हाल यहां विस्तार से जानें
4 of 10
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है। हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। पूरी खबर यहां विस्तार से जानें
विज्ञापन
5 of 10
गौतम अदाणी
- फोटो : amarujala.com
गौतम अदाणी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र
हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिर्फ अदाणी समूह को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को निशाना बनाया है। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने बुधवार को कंपनी के शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में यह बात कही है। अदाणी ने पत्र में अपने समूह को सेबी से मिली राहत की भी सराहना की। 18 सितंबर को शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अदाणी समूह और गौतम अदाणी को राहत मिली है। नियामक ने इन्हें 2023 की शुरुआत में अब बंद हो चुके अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों से मुक्त कर दिया है। यहां विस्तार से जानें अदाणी ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में क्या कहा
विज्ञापन
6 of 10
नई जीएसटी दरें
- फोटो : Amar Ujala Digital
जीएसटी में हुए सुधारों का आने वाले दो महीनों में दिखेगा असर
नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं। FMCG कंपनियों ने एक अस्थायी उपाय के रूप में, उन्होंने सरकारी निर्देशों का पालन करने के लिए लोकप्रिय मूल्य पैकों की अधिकतम खुदरा कीमत कम कर दी है। बता दें कि पहले ₹5 में मिलने वाला पारले-जी बिस्किट पैक अब ₹4.5 में बिक रहा है। वहीं, ₹2 वाला शैम्पू पाउच अब ₹1.75 का हो गया है। कंपनियों का कहना है कि पैक का वजन तुरंत बदलना संभव नहीं था, क्योंकि पैकेजिंग पहले से प्रिंट हो चुकी थी। ऐसे में जीएसटी लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उन्हें अस्थायी तौर पर यह कदम उठाना पड़ा। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
7 of 10
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : ANI/PTI
ट्रंप से टैरिफ पर तनाव के बाद चीन ने उठाया बड़ा कदम
चीन अब विश्व व्यापार संगठन के समझौतों में विकासशील देशों को दिए जाने वाले विशेष सुविधाओं की मांग नहीं करेगा। चीन के रुख में यह एक ऐसा बदलाव है। इसकी मांग अमेरिका लंबे समय से कर रहा था। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यह कदम ऐसे समय में वैश्विक व्यापार प्रणाली को बढ़ावा देने का प्रयास है, जब यह टैरिफ युद्धों और अलग-अलग देशों द्वारा आयात को प्रतिबंधित करने के संरक्षणवादी कदमों से खतरे में है। पूरी खबर यहां विस्तार से जानें
8 of 10
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : https://x.com/nitin_gadkari
गडकरी बोले- सरकार को किसानों का समर्थन करने की जरूरत
सरकार को उन किसानों का समर्थन करने की जरूरत है जिन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता क्योंकि फसलों की कीमतें वैश्विक कारकों से निर्धारित होती हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह बात कही। 'भारत जैव-ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी एक्सपो के दूसरे संस्करण' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चीनी की कीमत ब्राजील, तेल की कीमत मलेशिया, मक्का की कीमत अमेरिका और सोयाबीन की कीमत अर्जेंटीना की ओर से निर्धारित होती है। यहां पढ़े पूरी खबर
9 of 10
विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
सीएम सिद्धारमैया ने विप्रो प्रमुख को क्यों लिखा पत्र, जानें
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी से एक अहम गुजारिश की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि बंगलूरू आउटर रिंग रोड पर बढ़ते जाम को कम करने की पहल के तहत कंपनी अपने कैंपस में वाहनों की सीमित आवाजाही की अनुमति दे। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस कदम से ट्रैफिक का दबाव घटेगा और आईटी कॉरिडोर में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से 11 राज्यों ने जुटाए 25000 करोड़ रुपये
राज्य सरकार की प्रतिभूतियों (एसजीएस) की ताजा नीलामी में देश के 11 राज्यों ने कुल 25,000 करोड़ रुपये जुटाए। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी। नीलामी में कट-ऑफ प्रतिफल 7.26 प्रतिशत से 7.45 प्रतिशत के बीच रहा। बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल भाग लेने वाले राज्यों में शामिल थे। नीलामी के लिए अधिसूचित कुल राशि 27,000 करोड़ रुपये थी, जबकि कुल आवंटन 25,000 करोड़ रुपये था। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें