फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: सात करोड़ आईटीआर दाखिल हुए; थोक महंगाई बढ़ी और बाजार नरम, एक क्लिक पर पढ़ें कारोबार की खबरें

Mon, 15 Sep 2025 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup: सरकार की ओर से जारी थोक महंगाई के अंकड़ों के अनुसार डब्ल्यूपीआई चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, देश के निर्यात में इजाफा और आयात में गिरावट आई है। बाजार से जुड़ी इन अहम खबरों को एक ही जगह पर पढ़ें अमर उजाला बिजनेस राउंडअप में। यहां आपको मिलेगी कारोबार जगत से जुड़ी हर अहम जानकारी एक ही जगह पर वह भी इंफोग्राफिक के साथ।
विज्ञापन
1 of 13
अमर उजाला बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
शेयर बाजार में नरमी, थोक महंगाई में इजाफा और आयात-निर्यात से जुड़े सरकारी आंकड़े सोमवार को कारोबार जगत की सुर्खियों में रहे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सरकार की ओर से जारी थोक महंगाई के आंकड़ों के अनुसार डब्ल्यूपीआई चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, देश के निर्यात में इजाफा और आयात में गिरावट आई है। बाजार से जुड़ी इन अहम खबरों को इंफोग्राफिक के साथ यहां पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 13
शेयर बाजार - फोटो : amar ujala

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन टूटा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 44.80 अंक गिरकर 25,069.20 अंक पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़कर 88.20 (अनंतिम) पर बंद हुआ। शेयर बाजार में सोमवार को क्या हुआ? विस्तार से जानने के लिए पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

3 of 13
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के आंकड़े - फोटो : amarujala.com

अगस्त में निर्यात 6.7% बढ़ा, आयात में 10% की गिरावट

अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया है। वहीं देश का आयात 10.2 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने इससे जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। अगस्त 2025 के दौरान व्यापार घाटा 26.49 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 35.64 बिलियन अमरीकी डॉलर था। देश के आयात-निर्यात के आंकड़ों से जुड़ी खबर यहां पढ़ें

4 of 13
डब्ल्यूपीआई - फोटो : amarujala.com

थोक महंगाई दर चार महीनों के ऊपरी स्तर पर, सरकारी आंकड़े जारी

देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण संकेतकों में से एक थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2025 में बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई। यह पिछले चार महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। थोक कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण खाद्य और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में मामूली इजाफा रहा। दूसरी ओर, ईंधन और बिजली की कीमतों में कमी देखी गई। देश में महंगाई से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

5 of 13
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

नियमों से नवाचारों को बढ़ावा मिलना चाहिए: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को ऐसे नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया जो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के मामले में, दबाने के बजाय, जिम्मेदार तरीके से उसे बढ़ावा दें। वित्त मंत्री ने 'विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक विकास के अवसर' रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार प्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। वित्त मंत्री ने और क्या कहा? पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

6 of 13
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : amarujala.com

टैरिफ से आंध्र के झींगा निर्यात को ₹25000 करोड़ के नुकसान की आशंका

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे राज्य के झींगा निर्यात को 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। नायडू ने केंद्र से जलीय कृषि उत्पादों के घरेलू उपयोग को बढ़ाने, जीएसटी, वित्त और अन्य में लचीलापन लाने के उपाय करके जलीय कृषि क्षेत्र को बचाने का भी अनुरोध किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

7 of 13
एनएसई के आंकड़े - फोटो : amarujala.com

भारतीय शेयर बाजार में कम हो रहे नए निवेशक

टैरिफ झटकों के कारण अगस्त में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की रिपोर्ट के अनुसार नए निवेशकों की संख्या मासिक आधार पर 18.3 प्रतिशत कम हो गई। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में एक्सचेंज में केवल 12.3 लाख नए निवेशक पंजीकृत हुए। यह चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार सबसे कम मासिक वृद्धि है। एनएसई के आंकड़ों में और क्या है? विस्तार से जानने के लिए पूरी खबर यहां पढ़ें

8 of 13
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amarujala.com

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआई की वंतारा को क्लीन चिट

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआईटी ने गुजरात के जामनगर स्थित वन्य जीव और पुनर्वास केंद्र 'वंतारा' को बड़ी राहत देते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है। एसआईटी के अधिकारियों ने वंतारा में नियमों के पालन और नियामक उपायों पर संतोष जताया। जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि अधिकारियों ने वंतारा में अनुपालन और नियामक उपायों के मुद्दे पर संतुष्टि व्यक्त की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

9 of 13
आयकर रिटर्न - फोटो : amarujala.com

15 सितंबर की शाम तक सात करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने कहा है कि सोमवार की शाम तक सात करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल हो चुके हैं और अब भी गिनती जारी है। विभाग ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर ध्यान न देने की भी अपील की है। विभाग ने कहा है कि करदाता सिर्फ विभाग के सोशल मीडिया हैंडल @IncomeTaxIndia के आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। विभाग ने कहा है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 ही रहेगी। आयकर रिटर्न से जुड़ी यह महत्वपूर्ण खबर यहां पढ़ें

10 of 13
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amaraujala.com

शेयर बाजार में हुई सपाट शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर और निफ्टी 24.45 अंक बढ़कर 25,138.45 पर आ गया। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 88.29 पर खुला। शेयर बाजार में ओपनिंग से जुड़ी यह महत्वपूर्ण खबर यहां पढ़ें

11 of 13
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : amarujala.com

शहरों के बजट में हुआ 16 गुना इजाफा: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक लेख में लिखा है कि जब हम शहरों से और अधिक की अपेक्षा करते हैं, तो हमें यह भी देखना चाहिए कि हम पहले ही कितनी दूरी तय कर चुके हैं? आजादी के दशकों बाद तक, भारत के शहर उपेक्षित विचार थे। नेहरू की सोवियत शैली की केंद्रीकृत सोच ने हमें शास्त्री भवन और उद्योग भवन जैसे कंक्रीट के विशाल भवन दिए, जो 1990 के दशक तक ही ढहने लगे थे और सेवा के बजाय नौकरशाही के स्मारक बनकर रह गए। केंद्रीय मंत्री का कॉलम यहां पढ़ें

12 of 13
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% हुई

अगस्त 2025 में भारत की समग्र बेरोजगारी दर गिरकर 5.1 प्रतिशत हो गई। यह दर लगातार दूसरे महीने घटी है, जून में 5.6 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 5.2 प्रतिशत तथा अब अगस्त में 5.1 प्रतिशत हो गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से सोमवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह बात कही गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 5.0% हो गई, जो अप्रैल 2025 के बाद से सबसे कम है। शहरी पुरुष बेरोजगारी जुलाई में 6.6% से घटकर अगस्त में 5.9% हो गई, जबकि ग्रामीण पुरुष बेरोजगारी घटकर 4.5% हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन

13 of 13
सोने चांदी की कीमतें - फोटो : amarujala.com

चांदी नए हाई पर, सोना नरम

मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। दूसरी ओर, सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर से 500 रुपये कम हुई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला स्टैंडर्ड सोना सोमवार को 500 रुपये गिरकर 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे चार दिनों से जारी तेजी थम गई। शुक्रवार को यह 700 रुपये की तेजी के साथ 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें