फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी स्लेट को साफ कर नया लिखने का अवसर देता है नववर्ष

Tue, 31 Dec 2019 07:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : अमर उजाला
अथक प्रयासों के बावजूद भी बहुत लोगों को जीवन में असफलता ही मिलती है। ऐसे में लोग ऐसा सोचने लग जाते हैं कि सफलता उनके भाग्य में ही नहीं है। लेकिन व्यक्ति को कभी भी हार से घबराना नहीं चाहिए और उन लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने कड़ी परिश्रम कर मुकाम हासिल किया है। आज हम आपको दिग्गज कारोबारियों की कही हुई कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आपको सफलता प्राप्त होगी और साल 2020 में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

जेफ बेजोस

2 of 13
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ आठ लाख करोड़ रुपये है। जेफ बेजोस ने पांच जुलाई 1994 को अमेजन की शुरुआत की थी। आज अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में शुमार है। लेकिन जेफ बेजोस का यह सफर आसान नहीं रहा है। बेजोस ने 16 साल की उम्र में मैकडोनाल्ड में पहली नौकरी की थी। वहां उन्हें सफाई का काम मिला था, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। यहां से मिली सीख को उन्होंने आगे अपनी कंपनी अमेजन में लागू किया। बेजोस ने कहा था कि अमेजन ने दुनिया भर में ग्राहकों का दिल जीता है। अमेजन ने ग्राहकों को कम से कम कीमतों में उत्पाद मुहैया कराए हैं। 

जेफ बेजोस ने कहा था कि, 'जीवन बहुत छोटा है, इसलिए गैर-जरूरी लोगों के लिए इसे व्यर्थ न करें।'

अपने ग्राहकों को कभी न भूलें

अमेरिका के लास वेगास में कंपनी की रि-मार्स कांफ्रेंस के दौरान अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने उभरते उद्यमियों को एक खास सलाह दी थी। उन्होंने बिजनेस में सफलता का मूल मंत्र बताया था और कहा कि कभी भी अपने ग्राहकों को न भूलें। ग्राहकों को नजरअंदाज करना गलत होता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हमें गलतियां करने से घबराना नहीं चाहिए और चीजें गलत होने पर भी सहजता बनाए रखनी चाहिए। बता दें कि यह आयोजन छह जून को हुआ था। 

बेजोस ने कहा था कि अमेजन ने दुनिया भर में ग्राहकों का दिल जीता है। अमेजन ने ग्राहकों को कम से कम कीमतों में उत्पाद मुहैया कराए हैं। आगे उन्होंने बताया कि कारोबारियों को आने वाले कल के लिए तैयार रहना चाहिए और असफलताओं से नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि साहसिक कदम ही जीवन में आगे लेकर जाते हैं। 
विज्ञापन

वॉरेन बफे

3 of 13
दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की बातें निवेशक बहुत ध्यान से सुनते हैं। निवेशक उनसे इतने प्रभावित हैं कि कई निवेशक तो बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन की नकल निवेश के मामलों में करते हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वॉरेन बफे की नेटवर्थ 6.20 लाख करोड़ रुपये है और वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। वॉरेन बफे अपने अनुभवों से निवेश समुदाय को सलाह देते रहे हैं। बफे ने 2019 में निवेशकों को एक खास सलाह दी थी। 

वॉरेन बफे ने कहा था कि, 'मुझे छोटे और वैकल्पिक निवेश के माध्यम आकर्षित नहीं कर पाते हैं।'

निवेशक खुद में निवेश करें

वॉरेन बफे ने कहा था कि निवेशक खुद में निवेश करें। अपनी मौजूदा संपत्ति में 50 फीसदी इजाफा करने के लिए संचार क्षमता को मजबूत बनाना चाहिए। यह बेहतरी लिखित और बोलचाल, दोनों रूप में होनी चाहिए। इसका उन्होंने एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि पहले वे काफी शर्मीले व्यक्ति थे और सार्वजनिक बैठकों में बोलने से उन्हें डर लगता था। अपने डर को भगाने के लिए उन्होंने एक कोर्स भी किया। उन्होंने कहा कि यदि वे ऐसा न करते, तो वे इतने कामयाब न होते। उन्होंने बताया कि लोगों को उनके दफ्तर में न तो नेब्रास्का विश्वविद्यालय से हासिल की गई स्नातक की डिग्री मिलेगी और न ही मास्टर्स की डिग्री। लेकिन आपको डेल कार्नेगी के कोर्स का प्रमाण पत्र जरूर मिलेगा। 

जैक मा

4 of 13
चीन के सबसे अमीर शख्स और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा के जीवन से भी हम बहुत प्रेरणा ले सकते हैं। एक अध्यापक से अलीबाबा जैसी बड़ी कंपनी खड़ी करने के सफर में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। मा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। अलीबाबा का कारोबार 18 लोगों ने मिलकर शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्तों से 43 लाख रुपये उधार लिए थे। मेहनत की वजह से अगले 20 सालों में उनकी कंपनी चीन की सबसे बड़ी कंपनी बन गई। जैक मा की कुल नेटवर्थ 2.88 लाख करोड़ रुपये है। 

जैक मा ने कहा था कि, 'आपको अपने साथ सही लोगों को रखने की जरूरत है, सबसे अच्छे लोगों को नहीं।'

हर कोई सफल हो सकता है अगर वह कड़ी मेहनत करे तो

आप ये जानकर हैरान होंगे कि एक समय था जब जैक मा ने 30 जगह नौकरी के लिए आवेदन किया था और उन्हें हर जगह खारिज कर दिया गया था। चीन में केएफसी की एक ब्रांच खुलने वाली थी, जिसके लिए 24 लोगों ने इंडरव्यू दिया था। इनमें से 23 लोगों का चयन हुआ। जबकि केवल जैक मा का चयन नहीं हुआ। मई 2019 में पैरिस में हुई एक कांफ्रेंस में जैक मा ने कहा था कि हर कोई सफल हो सकता है अगर वह कड़ी मेहनत करे तो। उन्होंने 1999 में अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा ग्रुर की शुरुआत की थी। उनकी मेहनत की वजह से आज अलीबाबा चीन की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। 
विज्ञापन

एलन मस्क

5 of 13
दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में शुमार और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क के पास तीन देशों की नागरिकता है। लॉस एंजेल्स में रहने वाले एलन के पास यूएस, कनाडा और साउथ अफ्रीका की नागरिकता है।

30 साल की उम्र में ही एलन 300 मिलियन डॉलर (तकरीबन 20 अरब रुपये) से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक बन गए थे। उनके पास अपना निजी विमान भी है। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ वीकेंड्स पर आईलैंड में छुटि्टयां मनाने जाते हैं। वीकेंड्स पर जाने के लिए वो अपने गल्फस्ट्रीम जी650 विमान का इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत करीब 500 करोड़ से ऊपर की बताई जाती है। लॉस एंजिलिस के बेल एयर इलाके में उन्होंने पांच अलग-अलग घर खरीदे हैं। आइए जानते हैं सफलता के लिए एलन मस्क के कुछ बातें।
  • नकारात्मक फीडबैक पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर जब वह आपके दोस्तों से आया हो। यह आपकी उन्नति के लिए जरूरी है।
  • सफलता का सबसे पहला कदम सकारात्मक सोच होती है। हमेशा सोचना चाहिए कि ये काम संभव हैं तभी संभावनाएं उजागर होंगी।
  • अगर आप सुबह उठ के ये सोचते हैं कि आपका भविष्य उज्ज्वल है, तो वो दिन आपके लिए अच्छा होगा।
  • स्नेह के साथ काम करें। ये जरूरी है कि आप जिनके साथ काम करते हैं, उनके साथ अच्छे से रहें, नहीं तो काम करना बहुत कठिन हो जाएगा।
  • एक हफ्ते में 100 घंटे काम करें। अगर कोई 40 घंटे काम कर रहा है और आप 100 घंटे, तो आप अपना लक्ष्य चार महीने में ही पूरा कर लेंगे। जबकि दूसरों को एक साल लग जाएगा। 
  • जिस काम में रूचि है, वही काम करें। अपने पसंद का काम करने से खुशी और सफलता मिलती है।
  • जोखिम लेने से घबराएं नहीं।
विज्ञापन

बिल गेट्स

6 of 13
बिल गेट्स को माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। अमीर व्यक्तियों की सूची में वे लंबे समय तक शुमार हैं। फोर्ब्स के अनुसार, बिल गेट्स की नेटवर्थ 7.66 लाख करोड़ रुपये है और वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। बिल गेट्स ने 1994 में मेलिंडा गेट्स के साथ शादी की। बिल गेट्स और मेलिंडा के दो लड़कियां जेनिफर कैथेराइन गेट्स, फोएबे अदेले गेट्स और एक लड़का रोरी जॉन गेट्स है। बिल गेट्स ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को 14 सालों तक टेक्नोलॉजी से दूर रखा है। बिल गेट्स ने टीवी देखने का समय भी निर्धारित कर रखा है। 
  • लोग हमेशा बदलाव से डरते हैं। जब बिजली का आविष्कार हुआ था, तब भी लोगों को इससे डर लगा था।
  • बिल गेट्स के अनुसार, अपनी असफलताओं और गलतियों से सीखना बेहद जरूरी है। अगर आप सफलता मिलने के बाद खुशियां मनाते हैं, तो असफलताओं से सीखना भी आपको आना चाहिए। 
  • मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी व्यक्ति को चुनना पसंद करूंगा, ऐसा इसलिए क्योंकि वह आलसी व्यक्ति उस कठिन काम को पूरा करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
  • आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद की बेइज्जती करते हैं।
विज्ञापन

मुकेश अंबानी

7 of 13
सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी को अपने पिता धीरूभाई अंबानी से सफलता के कई मूलमंत्र मिले हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 4.33 लाख करोड़ रुपये है और वे दुनिया के नौवें सबसे अमीर शख्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने कारोबारी फैसलों के लिए हरदम ही चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक फैसला रिलायंस जियो की शुरुआत थी। रिलायंस जियो ने देशभर में टेलीकॉम सेक्टर को बदल कर रख दिया है। ऐसा ही मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल को लेकर भी किया है और यह भी अब देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक है। मुकेश अंबानी ने नेसकॉम लीडरशिप फोरम में ऐसी बातें कहीं, जो किसी के लिए भी सक्सेस मंत्र हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
  • जीवन में सबको समान अवसर प्राप्त होते हैं और यह हर बात पर लागू होता है।
  • केवल समस्याओं के समाधान निकालने से कुछ नहीं होता। समस्याओं को खोज निकालना भी अत्यंत आवश्यक है। 
  • कोई भी काम शुरू करने से पहले आपने लक्ष्य के बारे में सोचें। तभी आप उस तक पहुंच सकते हैं। बिना लक्ष्य के भागने से कुछ हासिल नहीं होता।
  • जीवन में और कारोबारी जिंदगी में कई समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं की जड़ तक पहुंचना आवश्यक है। अगर आप समस्याओं की जड़ तक पहुंचेंगे, तभी उसका समाधान निकाल सकेंगे।
  • नाकामियों का सामना करो और सीख के तौर पर उन्हें हमेशा याद रखो। 
  • हमेशा सकारात्मक रहें। सकारात्मकता के साथ कार्य करने पर आपको सफलता मिलेगी।
  • सफल होने के लिए एक अच्छी टीम का चुनाव करें। इसलिए अच्छे लोगों के साथ टीम बनाना और मेहनत से काम में जुटे रहना, सफलता पाने के लिए बेहद आवश्यक है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट

8 of 13
फ्रांस की नामी लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच  (लुई विटन मोएत हेनेसी) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट फोर्ब्स के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 7.67 लाख करोड़ रुपये है। 1984 में अर्नाल्ट ने लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। उन्होंने टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया था, जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी स्वामित्व था। चार साल बाद उन्होंने कंपनी के अन्य बिजनस बेच दिए और एलवीएमएच में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया। उनकी आर्ट कलेक्शन में मॉडर्न और कन्टेंपररी पेंटिंग्स हैं, जिनमें पिकासो और वारहोल की पेंटिंग्स भी शामिल हैं। बर्नार्ड के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी और फैशन हाउस क्रिश्चियन डायर के करीब 97 फीसदी शेयर हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कहते हैं, 'पैसा सिर्फ परिणाम है। मैं हमेशा अपनी टीम को कहता हूं कि मुनाफे के बारे में चिंता न करें। अगर आप अपना काम अच्छे से करेंगे, तो आपको निश्चित रूप से मुनाफा होगा। पैसा कमाने से पहले आपको निवेश करना होगा।'

रतन टाटा

9 of 13
देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मार्गदर्शक चेयरमैन रतन टाटा का 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में जन्म हुआ था। रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- 2008 में पद्म विभूषण और 2000 में पद्म भूषण मिला था। वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हावर्ड के पूर्व छात्र हैं। 1962 से टाटा ग्रुप में काम शुरू करने के बाद रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी उनकी अगुवाई में टाटा ग्रुप ने भारत समेत दुनियाभर में विस्तार किया है। बता दें कि टाटा संस ग्रुप की अगुवा कंपनी है। टाटा संस की इक्विटी शेयर पूंजी का 66 फीसदी हिस्सा परोपकारी ट्रस्टों के पास है। ये ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उत्पादन और कला-संस्कृति के लिए काम करते हैं। टाटा ग्रुप के अधीन आने वाली हर कंपनियों का मैनेजमेंट और अन्य गतिविधियां स्वतंत्र हैं। रतन टाटा टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन हैं। रतन टाटा टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसलटेंसी सर्विस, टाटा पावर, टाटा ग्लोबल बिवरेज, टाटा केमिकल, ताज ग्रुप और टाटा टेलीसर्विसेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।  उनके कार्यकाल के दौरान 2011-12 में टाटा समूह के राजस्व में कई गुना वृद्धि हुई। 
  • अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।
  • आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव जरूरी हैं, क्योंकि ईसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।
  • उनका कहा था कि वे सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करते। उनका कहना है कि वे निर्णय लेते हैं और फिर उन्हें सही साबित कर करते हैं।
  • सत्ता और धन मेरे दो प्रमुख सिद्धांत नहीं हैं।
  • ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने के मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूंगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर ये नहीं देखना चाहूंगा कि मैं क्या नहीं कर पाया।

अजीम प्रेमजी

10 of 13
विप्रो लिमिटेड के संस्थापक और फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी एशिया के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। फोर्ब्स की एशिया के 30 सबसे बड़े दानवीरों की सूची में प्रेमजी शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019 के अनुसार, प्रेमजी के पास 7.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि साल 2018 में प्रेमजी के पास 21 अरब डॉलर की संपत्ति थी। दान की वजह से ही हाल ही में प्रेमजी अमीरों की सूची में दूसरे नंबर से फिसलकर 17वें नंबर पर आ गए थे। प्रेमजी ने ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान किए थे। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है।
  • अगर लोग आपके लक्ष्य पर हंसते नहीं, तो समझ लीजिए कि आपका लक्ष्य बहुत सरल और छोटा है।
  • सफलता दो बार प्राप्त की जाती है। एक बार मन में और दूसरी बार वास्तविक दुनिया में।
  • मुद्रास्फीति गरीबी रेखा को ऊपर उठा रही है, और गरीबी केवल आर्थिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के माध्यम से भी परिभाषित होती है।
  • मेहनत से कमाया हुआ एक रुपया अपनी कदर व कीमत में उन दस रुपयों से बेहतर है जो हमें बिना प्रयास के मिल जाएं।
  • सफलता बहुत खुशी का कारण होती है लेकिन हमें इसे अपने ऊपर इस तरह सवारी नहीं करना चाहिए कि वह अहंकार बन जाए।

आनंद महिंद्रा

11 of 13
आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उनके दादा जेसी महिंद्रा ने पंजाब के लुधियाना में, 1955 में कंपनी की सह-स्थापना की थी। उसी साल एक मई को आनंद महिंद्रा का जन्म हुआ था। अब 67 साल के हो चुके आनंद महिंद्रा कंपनी से रिटायर होकर के मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे। आनंद महिंद्रा के पास 11300 करोड़ रुपये की सपंत्ति है। फोर्ब्स की सूची में इनका 88वां स्थान है। कंपनी का 80 देशों में कारोबार है। 64 वर्षीय आनंद अप्रैल 2020 से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे। एमएंडएम का ऑटोमोबाइल से लेकर के सॉफ्टवेयर कंपनियों तक का कारोबार है। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कारोबारी हैं। 

कोई नहीं समझता कि दुनिया कैसे बदलेगी। दूर तक सोचने की क्षमता ही एकमात्र तरीका है भविष्य निर्माण का। बस, आपको उनमें से किसी एक पर भरोसा करने का साहस करना होगा।  

धीरूभाई अंबानी

12 of 13
धीरूभाई अंबानी का पूरा नाम धीरजलाल हिराचंद अंबानी था। उनका जन्म 28 दिसंबर 1932 में हुआ था। उनके जीवन की कुछ बातें ऐसी हैं, जो किसी भी व्यक्ति को उम्मीद की किरणों से भर देगी। धीरूभाई अंबानी ने अपने दोनों बेटों अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ मिलकर अपने सपनों को साकार किया था।

इस कदम ने बदली थी अंबानी की किस्मत

धीरूभाई अंबानी जब गुजरात से मुंबई आए थे, तो उनके पास केवल 500 रुपये थे। 500 रुपये और अपनी समझ से वो अरबपति बने। साल 1966 में अंबानी ने नारौदा में अपनी पहली टेक्सटाइल मिल की स्थापना की थी। इसी मिल ने अंबानी की किस्मत बदल दी थी। महज एक साल और दो महीनों में अंबानी ने 10,000 टन पॉलिस्टर यार्न स्थापित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस यार्न के बाद धीरूभाई अंबानी ने विमल नाम से अपना खुद का ब्रांड लांच किया। 1976 में धीरूभाई अंबानी की जो कंपनी 70 करोड़ रुपये की थी, वो साल 2002 में 75,000 करोड़ की हो गई। रिलायंस ऐसा करने वाली पहली भारतीय डिजिटल कंपनी बनी।
  • बड़ा सोचो, दूसरों से पहले सोचो और जल्दी सोचो क्योंकि विचारों पर किसी एक का अधिकार नहीं है।
  • अवसर आपके चारों ओर हैं। इन्हें पहचानिए और इनका लाभ उठाइए।
  • यदि आप गरीबी में पैदा हुए तो यह आपकी गलती नही है यदि आप गरीबी में मर जाते हैं तो यह आपकी गलती है।
  • मेरी सफलता का राज मेरी महत्वाकांक्षा और दूसरे लोगों का मन जानना है।
  • जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं वो पूरी दुनिया को जीत सकते हैं।
  • अपने लक्ष्यों का कठिनाई के दौर में भी आनन्द उठाइए और विषमताओं को अवसरों में बदल दीजिए।
  • किसी कार्य में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको खुद ही प्रयास करने होंगे। आपको लाभ देने के लिए कोई आमंत्रित नहीं करेगा।
  • अगर आप स्वंय अपने सपनों का निर्माण नहीं करोगे तो कोई दूसरा आपका उपयोग अपने सपनों का निर्माण करने में करेगा।
  • यदि आप दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करते हैं, तो सफलता आपका पीछा करेगी।
विज्ञापन

वेणु श्रीनिवासन

13 of 13
वेणु श्रीनिवासन दो पहिया और तीन पहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन हैं। वेणु कंपनी के काम में क्वालिटी मैनेजमेंट का खास ध्यान रखते हैं। वेणु क्वालिटी के क्षेत्र में नोबेल माने जाने वाले डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। यह पुरस्कार पाने वाले वह देश के पहले उद्योगपति हैं। साल 2002 में टीवीएस डेमिंग प्राइज जीतने वाली दुनिया की पहली टू-व्हीलर कंपनी बनी थी। एक इंटरव्यू में वेणु श्रीनिवासन ने कहा था कि उन्हें बचपन से ही गाड़ियों के प्रति पागलपन था। दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर छुटि्टयों में वह गैराज में रोजाना आठ-आठ घंटे बिताते थे। भले ही गैराज उनका अपना था, लेकिन वेणु को वहां कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलता था। वह घंटों कार के नीचे लेटकर इंजिन पर काम करते, इंजिन की ओवरहॉलिंग करते। गाड़ियों से लगाव के कारण ही वेणु को इस बिजनेस को समझने में मदद मिली।

किसी भी बिजनेस के पांच पार्टनर्स कस्टमर्स, सप्लायर्स, डीलर्स, एंप्लाइज और सोसाइटी होते है। हमेशा अपने साझेदारों की इज्जत करनी चाहिए। आपके सप्लायर्स केवल सप्लायर नहीं हैं, बल्कि वे व्यवसायी भी हैं। अगर आप अपने कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, तो वे आपके लिए नए ग्राहक नहीं लाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें