भारत की एक बड़ी मिडिल क्लास आबादी निवेश के क्षेत्र में फिक्स्ड डिपॉजिट में ही अपने पैसों को इन्वेस्ट करती है। वे अपनी सेविंग्स पर एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेश के रूप में फिक्स्ड डिपॉजिट को ही एक बेहतर विकल्प मानते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिनका FD करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में -
अगर आपने अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट करने का प्लान बना लिया है, तो FD की अवधि के बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटाएं। अगर आप बीच में ही अपनी एफडी को तोड़ते हैं, तो बैंक आपसे कुछ प्रतिशत जुर्माना भी ले सकता है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले उसकी अवधि के बारे में अच्छे से सोच लें। इससे आपको लॉन्ग टर्म में काफी फायदा होगा।