फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: जानिए क्यों जरूरी होता है बैंक अकाउंट खुलवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना?

Tue, 02 Nov 2021 10:17 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोगों के पास अपना पर्सनल बैंक अकाउंट होता है। हालांकि जब आप बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए किसी बैंक ब्रांच में विजिट करते हैं, तो वहां पर आपसे नॉमिनी की डिटेल्स के बारे में पूछा जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बैंक अकाउंट को खुलवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना क्यों जरूरी है? आज हम इसी के बारे में जानेंगे। बैंक अकाउंट को ओपन करवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना इसलिए जरूरी होता है, ताकि व्यक्ति की आकस्मिक मौत होने पर उसके बैंक अकाउंट का पैसा संबंधित व्यक्ति को मिल सके। इसी वजह से बैंक अकाउंट को ओपन करवाते वक्त बैंक द्वारा आपसे नॉमिनी के बारे में पूछा जाता है, ताकि आपकी सेविंग्स को एक असली हकदार को दिया जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि नॉमिनी की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगर आप एक या उससे ज्यादा नॉमिनी रख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंक द्वारा आपसे पूछा जाता है कि आप अपनी सेविंग्स का कितना प्रतिशत हिस्सा नॉमिनी को देना चाहते हैं। इस स्थिति में आप अपने मुताबिक हिस्सेदार को तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
व्यक्ति की मौत के बाद बैंक उसके सभी पैसों को नॉमिनी को दे देता है। यदि आपने बैंक अकाउंट को ओपन करवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स दर्ज नहीं करवाई है, तो आप इस काम को बाद में भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में जाकर फॉर्म डीए भरना होगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा आप किसी दूसरे व्यक्ति को नॉमिनी डिक्लेयर करना चाहते हैं, तो बैंक आपको इस चीज की सुविधा भी देता है। आपको बस बैंक ब्रांच में विजिट करना होगा। वहां जाकर आप फॉर्म डीए 2 भरकर मौजूदा नॉमिनी के नॉमिनेशन को रद्द करवाकर दूसरे नॉमिनी की डिटेल्स को दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
वहीं अगर आप किसी ऐसे को नॉमिनी बना रहे हैं जो नाबालिग है, तो उसके अभिभावक के बारे में भी आपको जानकारी देनी होगी। अगर किसी कारणवश व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और नॉमिनी बालिग नहीं होता, तो ऐसे में उसका अभिभावक उन पैसों को ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें