किसी भी व्यक्ति के लिए बुढ़ापे के दिन थोड़े मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में अगर आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़े तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपना बुढ़ापा सिक्योर करके चलना चाहते हैं। अगर आप भी अपने लिए एक सुरक्षित भविष्य चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अटल पेंशन योजना से जुड़कर आप और आपकी पत्नी दोनों 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको और आपकी पत्नी को हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन मिले तो इससे आर्थिक तौर पर बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ आप अपने बुढ़ापे को बड़ी ही आसानी से बिना किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक तौर पर निर्भर हुए बिता सकेंगे। वहीं इसके लिए एक उम्र सीमा तय की गई है, जिसके अंदर के ही लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। तो आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।