फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Savings Tips: कम सैलरी में भी कर सकते हैं बचत, बस रखना होगा इन चार बातों का ध्यान

Thu, 06 Jan 2022 01:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैसे बचाने के तरीके - फोटो : iStock
अमूमन देखा जाता है कि लोग यही कहते हुए नजर आते हैं कि उनकी सैलरी बहुत कम है, जिसकी वजह से वो बचत नहीं कर पाते हैं। हर कोई चाहता है कि उतनी सैलरी इतनी तो हो, जिसमें से वो खुद पर खर्च कर सके, अपने घर-परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके और साथ ही अपने आने वाले समय के लिए कुछ बचत भी कर सके। लेकिन आज के दौर में लोग ऐसा बेहद ही कम कर पाते हैं। वहीं, लोग अपनी आय को बढ़ाने के तरीकों पर भी काम करते हैं, लेकिन महीने भर में जो पैसे हाथ में आते हैं वो बेहद कम ही होते हैं। लेकिन अगर आप कम सैलरी में भी बचत करने की सोच रहे हैं या ऐसा सच में करना चाहते हैं? तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कम सैलरी में भी अच्छी बचत कर सकते हैं। बस बशर्ते आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पैसे बचाने के तरीके - फोटो : istock
महीने का बजट बनाना जरूरी
  • सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने महीने भर का बजट बना लें। आपके लिए कौन सी चीज जरूरी है और कौन सी नहीं, ये तय करें और उस हिसाब से अपने महीने का बजट तैयार करें। जो जरूरी हो उन्हीं चीजों को अपने बजट में शामिल करें। वहीं, सामान खरीदें जो आपके काम का हो, फालतू चीजों की खरीदारी से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
पैसे बचाने के तरीके - फोटो : pixabay
निवेश जरूर करें
  • अगर आप कम सैलरी में बचत करना चाहते हैं, तो आपको अपनी सैलरी में से कुछ न कुछ निवेश जरूर करना चाहिए। आप एलआईसी, बैंक में एफडी या किसी अन्य तरीके से भी सेविंग कर सकते हैं। आप गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। आज का थोड़ा-थोड़ा निवेश आपका कल बेहतर बना सकता है। इसलिए इसे करते रहें।

4 of 5
पैसे बचाने के तरीके - फोटो : pixabay
फालतू खर्चों से दूरी बनाएं
  • कई बार लोग अपनी सैलरी से ज्यादा खर्चे करते हैं और वो भी फालतू खर्चें, जिसके कारण उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हो सकता है कि आपको घूमना पसंद हो, अच्छी जगहों पर पार्टी करना पसंद हो, महंगे होटल में रूकना पसंद हो आदि। लेकिन आपको अपनी सैलरी के हिसाब से ही खर्चों को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसे बचाने के तरीके - फोटो : Istock
शॉपिंग के लिए समय तय करें
  • कई लोग कभी भी शॉपिंग करने चले जाते हैं। वो अपने लिए हर महीने नए कपड़े खरीदते हैं या फिर महीने में दो-दो बार भी। लेकिन आपको ये पहचानना होगा कि आपकी जरूरत क्या है? आपको हर महीने नए कपड़ों की जरूरत है या कुछ और। हर महीने कपड़े खरीदने की जगह आप पैसे बचा सकते हैं। वहीं, आप शॉपिंग के लिए एक समय तय कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें