Year Ender 2024: भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हर दिन नई ऊचाईयां छू रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) समेत दुनिया कई अंतरिक्ष एजेंसियां ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने के लिए आए दिन नए-नए मिशन लाॅन्च कर रही हैं। साल 2024 अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बेहद खास रहा है। इस साल अंतरिक्ष एजेंसियों ने कई मिशन लॉन्च किए, जिनमें यूरोपा क्लिपर और प्रोबा-3 समेत कई अंतरिक्ष मिशन शामिल है।
इसरो का प्रोबा-3 मिशन
इसरो ने 5 दिसंबर, 2024 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से PSLV-XL रॉकेट की मदद से प्रोबा-3 की लॉन्चिंग की थी। इस मिशन में दो सैटेलाइट्स कोरोनाग्राफ और ऑकल्टर सूर्य के कोरोना यानी सूर्य की बाहरी परत का अध्ययन करेंगे। ऑकल्टर सैटेलाइट सूर्य की चमक को ब्लॉक करके नकली सूर्य ग्रहण बनाने का काम करेगा, तो वहीं कोरोनाग्राफ इसका निरीक्षण करेगा। इस मिशन से सूर्य के कोरोना की संरचना और सौर हवा की गति को समझने में मदद मिलेगी।