xy chromosomes
- फोटो : freepik
Y क्रोमोसोम की भूमिका क्या है?
Y क्रोमोसोम, X क्रोमोसोम की तुलना में छोटा और कम जीन वाला होता है, लेकिन यह पुरुष विकास के लिए जरूरी होता है। इसमें SRY जीन मौजूद होता है, जो टेस्टिकल्स जैसे पुरुष प्रजनन ऊतकों के विकास को गति देता है। आमतौर पर पुरुषों में एक X और Y क्रोमोसोम (XY) होता है, जबकि महिलाओं में दो X क्रोमोसोम (XX) होते हैं। गर्भाशय में बनने वाले भ्रूण में X क्रोमोसोम पहले से होता है क्योंकि महिलाओं में X क्रोमोसोम होता है। जबकि पुरुषों में XY क्रोमोसोम होता है, इसमें से कोई एक क्रोमोसोम भ्रूण के विकास के लिए आगे जाता है। ऐसे में यदि Y जाता है तो भ्रूण में XY क्रोमोसोम बनता है, जो एक नर शिशु के रूप में विकसित होता है। वहीं X के जाने पर XX क्रोमोसोम एक मादा शिशु के रूप में विकसित होता है।