फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richest Village In World: दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में, हर शख्स के बैंक खाते में हैं लाखों रुपये

Fri, 27 May 2022 10:40 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
Richest Village In World: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद अनोखी हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। भारत में एक ऐसा ही गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह अनोखा गांव भारत के गुजरात में स्थित है। गुजरात के कच्छ में स्थित इस गांव का नाम मदपार है। इस गांव की कई अनोखी बातें और कहानियां हैं। इस गांव की एक खास बात है जिसके बारे में जानकर सभी हैरत में पड़ जाएंगे। इस गांव को दुनिया का सबसे अमीर गांव माना जाता है। 

इस गांव में रहने वाले लोग शहरों और कस्बों में रहने वाली भारत की आधी जनसंख्या से ज्यादा अमीर हैं जिसकी वजह से दुनिया के सबसे अमीर गांवों में इसका नाम शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में 17 बैंक हैं और 76 सौ से ज्यादा घर हैं और सभी पक्के मकान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के लोगों के करीब पांच हजार करोड़ रुपए बैकों में जमा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कच्छ जिले में अट्ठारह गांव मौजूद हैं जिनमें मदपार भी शामिल है। बताया जाता है कि गांव के हर शख्स के बैंक खाते में 15 लाख रुपये हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गांव में बैंक के अलावा अस्पताल, झील, पार्क और मंदिर हैं। यहां गौशाला भी मौजूद है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इस गांव में मौजूद स्कूल-कॉलेज और अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलती है। इस गांव में लोगों के अमीर होने के पीछे एक वजह है। दरअसल इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों में नौकरी करते हैं। कुछ लोगों ने कई साल विदेशों में रहने के बाद यहां आकर अपना बिजनेस शुरू किया है और खूब कमाई कर रहे हैं। 

4 of 5
दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

65 प्रतिशत लोग एनआरआई हैं

एक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दुनिया के सबसे अमीर गांव मदपार के 65 प्रतिशत लोग एनआरआई हैं। विदेशों में रह रहे लोग अपने परिवार वालों को अच्छा खासा पैसा भेजते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
लंदन से खास है नाता

साल 1968 में लंदन में मदपार विलेज एसोसिएशन की स्थापना की गई थी। लंदन में मदपार के काफी संख्या में लोग रहते हैं जिसकी वजह से इसका गठन किया गया। एक दूसरे से लोगों को जोड़ने के लिए एसोसिएशन बनाया गया था। अभी भी इस गांव के लोग अधिक संख्या में विदेशों में रहते हैं। विदेशों में रहने वाले लोग अपने परिवार को मोटा पैसा भेजते हैं। इसकी वजह से यहां के लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें