ट्रेबलेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना को किरण नवगिरे की बल्लेबाजी बेहद पसंद आई। उन्होंने मैच के बाद उनकी तारीफ भी की, लेकिन इस मैच में जीत के बावजूद स्मृति की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब फाइनल मुकाबले में वेलोसिटी का मुकाबला सुपरनोवाज से होगा।
महिला टी20 चैलेंज का तीसरा लीग मैच ट्रेबलेजर्स और वेलोसिटी के बीच खेला गया। यह मुकबाला ट्रेबलेजर्स ने 16 रन से अपने नाम किया। हालांकि, इस जीत के बावजूद ट्रेबलेजर्स की टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी। अब वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच फाइनल खेला जाएगा। पहले मैच में सुपरनोवाज के खिलाफ बड़ी हार के बाद ट्रेबलेजर्स को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत थी। ट्रेबलेजर्स के खिलाड़ियों को इस बात का अंदाजा बहुत अच्छे से था। इसी वजह से बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में रन बनाए और 190 का स्कोर खड़ा कर दिया। गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट गिराए और अपनी टीम को 16 रन से जीत भी दिलाई, लेकिन विपक्षी टीम को सस्ते में नहीं समेट सके। इसी वजह से वेलोसिटी की टीम फाइनल में पहुंच गई।
इस मैच के दौरान ट्रेबलेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने मैदान में जमकर मस्ती की। मैच के बाद उन्होंने विपक्षी टीम की बल्लेबाज किरण की जमकर तारीफ की। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के नन्हें फैन भी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। हालांकि, स्मृति इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाईं, लेकिन शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और 15 गेंद में 29 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।
विज्ञापन
3 of 10
स्मृति मंधाना
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान स्मृति मंधाना बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। उनकी टीम ने यह मैच 16 रन के अंतर से जीता, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, मंधाना अपने साथी खिलाड़ियों के प्रयास से खुश नजर आईं।
4 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान भी मिस्ट्री गर्ल मैदान में देखी गई। इस बार भी यह लड़की उत्तर-पूर्व भारत की महिलाओं के साथ स्टेडियम में बैठी हुई थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह मिस्ट्री गर्ल किस टीम को सपोर्ट कर रही थी। इसे ट्रेबलेजर्स के दोनों मैचों में देखा गया है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रेबलेजर्स की फैन हो।
विज्ञापन
5 of 10
केट क्रॉस
- फोटो : IPL/BCCI
केट क्रॉस ने इस मैच में वेलोसिटी की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने विपक्षी कप्तान स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। मंधाना इस मैच में सिर्फ एक रन बना पाई। मंधाना को आउट करने के बाद क्रॉस ने खास अंदाज में विकेट का जश्न मनाया।
विज्ञापन
6 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : twitter@IPL
फाइनल में जगह बनाने के लिए ट्रेबलेजर्स की टीम को इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत थी। ऐसे में कप्तान मंधाना से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी। अगर मंधाना थोड़ी देर तक क्रीज पर जमी रहतीं तो अपनी टीम को शानदार शुरुआत दे सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और केट क्रॉस ने उन्हें आउट किया। इस मैच में क्रॉस ने तीन ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
7 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : twitter@IPL
सब्बीनेनी मेघना और जेमिमाह रोड्रिग्स ने ट्रेबलेजर्स की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी। मेघना 47 गेंद में 73 और जेमिमाह रोड्रिग्स ने 44 गेंद में 66 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।
8 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : twitter@IPL
राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, राजेश्वरी थोड़ी महंगी साबित हुईं, लेकिन उन्होंने शेफाली वर्मा और कप्तान दीप्ति शर्मा का अहम विकेट लिया।
9 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : twitter@IPL
वेलोसिटी के लिए किरन नवगिरे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंद में 69 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। हालांकि, वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं, लेकिन विपक्षी कप्तान स्मृति मंधाना को उनकी बल्लेबाजी बहुत पसंद आई। मंधाना ने मैच के बाद यहां तक कह दिया कि जल्द ही किरन को भारतीय टीम में मौका मिलेगा।
महिला टी20 चैलेंज में यह किरण नवगिरे के पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही भारत को टी20 के लिए एक और विस्फोटक बल्लेबाजी मिल गई। आईपीएल के जरिए पुरुषों की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी आए हैं और अब महिला क्रिकेट में भी यह सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि, इसके लिए बीसीसीआई को महिला आईपीएल शुरू करना होगा।