फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: हजारों साल पुरानी लाशें यहां पर हैं कैदी, देखकर इतिहासकार हैरान

Mon, 19 Jun 2023 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो राजनीतिक अस्थिरिता की मार झेल रहे हैं। इसकी वजह से इन देशों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। किसी भी देश में शांति और सम्पन्नता के लिए राजनीतिक स्थिरिता बेहद जरूरी है। उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित सूडान इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से देश में उथल-पुथल मची हुई है। यहां के आम नागरिकों को सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

सूडान में हर दिन हमले हो रहे हैं। देश में काफी लंबे समय से लोग संकट का सामना कर रहे हैं। संघर्ष की वजह से मानवीय स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। दरअसल, सूडान में सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच सशस्त्र संघर्ष जारी है। इस संघर्ष को करीब दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों में कोई भी पक्ष निर्णायक मोड़ पर अभी तक नहीं पहुंच पाया है। 
विज्ञापन

2 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
सूडान में चल रहे संघर्ष की वजह से 20 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जबकि सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हाल ही में देख गया था कि सेना ने कई रिहायशी इलाकों पर हमला किया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
सूडान में सेना और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (अर्धसैनिक बलों) के बीच देश पर कब्जे के लिए संघर्ष चल रहा है। देश पर कब्जा करने के लिए अर्धसैनिक बल और सेना लगातार हमले कर रही है। 

 

4 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
चुरा ली ममियां 

रैपिड सपोर्ट फोर्स के सदस्यों ने सूडान में म्यूजियम से कई ममियों को चुरा लिए हैं, जिनकी उम्र कई हजार साल पुरानी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ 2500 BC की हैं, यानी करीब 4522 साल पहले की। 

Mysterious Temple: रात में इस मंदिर से गायब हो जाते थे भगवान, दुकान पर खुद लेने गए थे भोग, जानिए अद्भुत कहानी
विज्ञापन

5 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
इन ममियों को बेहद सावधानी से देखरेख की जाती है, क्योंकि इनकी स्टडी के बाद उस दौर की कई जानकारियां मिलती हैं। म्यूजियम में बेहद सावधानी से इनको रखा जाता है। लेकिन सत्ता को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच कुछ लोगों ने ममियों को कैद कर रख दिया है। 

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी है बिल्ली, खोजने में घूम जाएगा दिमाग
 
विज्ञापन

6 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
इसके बाद से इतिहासकारों सांस अटकी हुई है। इन ममियों से कई जानकारियां मिल सकती है। अगर ममियों को ठीक से नहीं रखा गया, तो यह खराब होकर टूट सकती है। इसकी वजह से धरोहर का ही नुकसान होगा। 

Ajab-Gajab: महिला को उठा ले गए एलियन, फिर किया कुछ ऐसा, चौंकाने वाले दावे ने उड़ाए लोगों के होश
विज्ञापन

7 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : Pixabay
सत्ता को लेकर संघर्ष 
सूडान में हालत बेहद खराब हो चुकी है। सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की वजह से हिंसक झड़प हो रही है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
worlds oldest mummies captured as hostage in sudan - फोटो : iStock
अब इस बीच आंदोलनकारियों ने नील नदी के किनारे बने म्यूजियम पर हमला कर दिया। यहां पर लूटपाट के दौरान आंदोलनकारियों ने ममियों को कैदी बना लिया। यह ममियां सिर्फ सूडान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद खास हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें