फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा होती है इस इमारत की सुरक्षा, दिन-रात हेलीकॉप्टर करते हैं निगरानी

Sun, 07 Jul 2019 04:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : Social media
आमतौर पर राष्ट्रपति भवन को सबसे सुरक्षित इमारत माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में एक ऐसी इमारत है, जिसकी सुरक्षा राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा होती है। इस इमारत की सुरक्षा में दिन-रात हेलीकॉप्टर लगे रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस इमारत में ऐसा है क्या, जिसकी सुरक्षा इतनी मजबूत है। तो चलिए बताते हैं इसका रहस्य...
विज्ञापन

2 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : Social media
इस इमारत को फोर्ट नॉक्स के नाम से जाना जाता है। असल में फोर्ट नॉक्स अमेरिकी आर्मी की एक पोस्ट है, जो केंटुकी राज्य में है और यह एक लाख नौ हजार एकड़ में फैला हुआ है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक माना जाता है।  
विज्ञापन

3 of 6
फोर्ट नॉक्स आर्मी - फोटो : Social media
इस इमारत का निर्माण अमेरिकी आर्मी द्वारा साल 1932 में किया गया है। यहां की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। यह इमारत चारों तरफ से दीवारों को घिरी हुई है, जो काफी मजबूत मोटी ग्रेनाइट से बनी है। इसकी सुरक्षा में करीब 30 हजार अमेरिकी सैनिक लगे हुए हैं। 

4 of 6
अपाचे हेलीकॉप्टर - फोटो : Social media
फोर्ट नॉक्स की छत पूरी तरह से बम प्रूफ है। इसपर किसी भी तरह के बम धमाके का कोई असर नहीं होता। इसके अलावा इसके चारों ओर कई तरह के अलार्म सिस्टम भी लगे हैं। इसकी सुरक्षा बंदूकों से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर करते हैं। बिना विशेष आज्ञा के इमारत तो क्या, इस जगह पर भी कोई नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, फोर्ट नॉक्स एक गोल्ड रिजर्व है, जिसमें करीब 42 लाख किलो सोना रखा हुआ है। इसके अलावा यहां अमेरिकी स्वतंत्रता का असली घोषणा पत्र, गुटेनबर्ग की बाइबिल और अमेरिकी संविधान की असली कॉपी जैसी अतिमहत्वपूर्ण चीजें भी मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : Social media
जहां सोना रखा हुआ है, वहां 22 टन का एक भारी भरकम दरवाजा लगा हुआ है। इस दरवाजे को खोलने के लिए एक खास तरह का कोड बनाया गया है और इस कोड की जानकारी इमारत में काम कर रहे कुछ ही कर्मचारियों को है। किसी भी कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी का कोड नहीं मालूम होता है। ऐसे में किसी एक कोड के जरिए दरवाजे को नहीं खोला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें