समुद्री जहाजों में सैर करने वालों के लिए टाइटैनिक को दुबारा देख पाना एक सपने जैसा था। ऐसे लोगों के लिए अब दूसरा टाइटैनिक तैयार है। हारमनी ऑफ द सीज, दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा क्रूज है जो रविवार को दक्षिणी इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। तस्वीरों में देखें क्या है खास इस क्रूज में-
विज्ञापन
आ गया दूसरा टाइटैनिक, सबसे बड़े क्रूज में सफर के लिए हो जाएं तैयार
2 of 7
हारमनी ऑफ द सीज
- फोटो : daily mail
हारमनी ऑफ द सीज, दुनिया का सबसे बड़ा एवं महंगा क्रूज है। इसकी लंबाई 1,187 फीट है जो कि आइफिल टॉवर से भी लंबा है। वहीं इसका वजन 1,20,000 टन है। इसे बनाने में 800 मिलियन यूरो का खर्च आया है।
विज्ञापन
आ गया दूसरा टाइटैनिक, सबसे बड़े क्रूज में सफर के लिए हो जाएं तैयार
3 of 7
लग्जरी शिप
- फोटो : daily mail
इस शिप में 18 डेक मौजूद हैं जिसमें 6360 यात्री और 2100 क्रू मेंबर सफर कर सकते हैं। यह दुनिया का सबसे लग्जरी शिप है। हारमनी ऑफ द सीज को एसटीएक्स फ्रांस कंपनी ने रॉयल केरिबियन इंटरनेशनल के लिए बनाया है।
आ गया दूसरा टाइटैनिक, सबसे बड़े क्रूज में सफर के लिए हो जाएं तैयार
4 of 7
क्रूज का ऑडिटोरियम
- फोटो : daily mail
इसमें एक बहुत बड़े ऑडिटोरियम के अलावा ब्रॉडवे म्यूजिकल के लिए 1400 सीटों वाला थियेटर भी मौजूद है।
विज्ञापन
आ गया दूसरा टाइटैनिक, सबसे बड़े क्रूज में सफर के लिए हो जाएं तैयार
5 of 7
क्रूज का कसीनो
- फोटो : daily mail
इस शिप में यात्रियों के मनोरंजन के लिए एक बड़ा क्लाइमबिंग वॉल, रोप स्लाइड, मिनि गौल्फ, सर्फ सिमुलेटर, फ्लोटिंग जकूजी और कसीनो बनाए गए हैं। इसके अलावा बॉयोनिक बार में 2 रोबोट बार मैन यात्रियों को ड्रिंक सर्व करेंगे।
विज्ञापन
आ गया दूसरा टाइटैनिक, सबसे बड़े क्रूज में सफर के लिए हो जाएं तैयार
6 of 7
वॉटर पार्क
- फोटो : daily mail
इसको बनाने का काम सितम्बर 2013 से शुरू किया गया था। 40 महीनों में करीब 2500 कारीगरों ने मिलकर इसको तैयार किया है। इस शिप में एक हाई स्ट्रीट और एक बड़ा सेंट्रल पार्क डेक भी है जिसमें 12000 पौधे लगाए गए हैं।