फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिला 'घटोत्कच' का विशाल नरकंकाल, क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

Wed, 12 Oct 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया भर में सोशल साइट पर इस विशाल इंसानी कंकाल की तस्वीर ने खलबली मचा दी है। इस तस्वीर को आपने भी कई बार आपनी सोशल साइट पर देखा होगा। सोशल साइट पर दावा किया जा रहा है कि खुदाई में महाभारत काल के घटोत्कच का कंकाल मिला है। जानिए कहां मिला ये कंकाल और क्या है इसका पूरा सच।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कहते हैं महाभारत काल में मनुष्य का कद बेहद लंबा हुआ करता था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भीम के बेटे घटोत्कच की तस्वीर को देखकर लोग भी चौंक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6

वायरल हो रही इन तस्वीरों में ये दावा किया गया है खुदाई के वक्त नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की टीम को 22 फुट का विशाल नरकंकाल मिला है। तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि जमीन पर एक विशालकाय कंकाल रखा हुआ है और उसे देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन इसका सच चौंकाने वाला है।

4 of 6
दरअसल, साल 2000 में अमेरिका के न्यूयॉर्क खुदाई के दौरान मैस्टडोंस नामक जानवर के अवशेष मिले थे। बाद में शरारती तत्वों ने इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और अलग अलग संदेशों के साथ दुनिया भर में ये तस्वीरें वायरल हो गई। इस मामले मे सिर्फ भारत ही नही कई देशों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6

साल 2002 से ये तस्वीर भारत में नहीं बल्कि, अल-साल्वाडोर, मलेशिया, अफ्रीका, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका और केन्या में भी वायरल हो चुकी है। जहां तस्वीर के साथ कई तरह की कहानियां भी सुनाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6


इस मामले में ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने भी खुलासा किया था कि उन्हें इस तरह का कोई भी नरकंकाल नहीं मिला है बल्कि ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें