फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे ठंडी जगह, -56°C से भी नीचे जाता है तापमान

Wed, 27 Dec 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Yakutsk
चलिए, आज आपको दुनिया की सबसे ठंडी जगह का किस्सा सुनाते हैं। इस जगह का नाम है, 'याकूत्स्क'। ये जगह रूस के सुदूर इलाके में हैं। सर्दियों के दिनों में आपके देश का तापमान जहां 2 या 3 डिग्री के आसपास होता है वहीं इस जगह का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 7
Yakutsk
रूस में आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह शहर लेना नदी के किनारे बसा हुआ है। यही वजह है कि इसे 'पोर्ट सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। याकूत्स्क की आबादी तकरीबन 250,000 है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Yakutsk
इस शहर की स्थापना वैसे तो 1632 में हो चुकी थी, लेकिन 1880 और 1890 के दशक में यहां मिले सोने और खनिज पदार्थों के भंडार ने इसे लोकप्रिय कर दिया। इसके बाद से ही यहां बसाहट तेजी से बढ़ने लगी।




 
 

4 of 7
Yakutsk
बताते हैं कि साखा गणतंत्र का यह इलाका तुर्क-मूल के याकूत लोगों की मातृभूमि है। वे यहां 13वीं व 14वीं शताब्दी में बयकाल झील के किनारे से यहां आ बसे थे। सन् 1632 में रूसी राज्य के विस्तार के बाद बसावट यहां तक फैल गई और इसके बाद प्योत्र बेकेतोव ने यहां एक किले का निर्माण कराया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
Yakutsk
इसके बाद 1880-1890 काल में इस क्षेत्र से सोना और अन्य खनिज निकले। फिर तो इस बस्ती का तेजी से विस्तार होने लगा। सोवियत संघ के जमाने में सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन को जब यहां खनिज व सोना निकलने की बात पता चली तो उन्होंने यहां खानें खुदवा दी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Yakutsk
बता दें यहां आमतौर पर 12 मई से 10 सितंबर तक गर्मियां रहती हैं और इस दौरान दिन का औसतन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 17 जुलाई यहां पर सबसे गर्म दिन रहता है। यहां सर्दियां 18 नवंबर से शुरू होकर 1 मार्च तक रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Yakutsk
इस दौरान औसत तापमान -23 डिग्री सेल्सियस रहता है। 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन होता है। इस दिन अधिकतम तापमान -36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -41 डिग्री सेल्सियस रहता है। कई बार तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें