चीन में बन रहे दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल पूरी तरह से तैयार हो गया है। रविवार को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में स्थित यह पुल 488 मीटर के दायरे में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
scary glass bridge
दो चट्टानों के बीच लटका अनोखे पुल की चौड़ाई दो मीटर है। 218 मीटर (66 मंजिला इमारत) ऊंचा है। यह पिंगशान काउंटी के होंगयांगु साइंस एरिया में बना है।
विज्ञापन
3 of 6
Scary Glass Bridge
खासियत यह है कि इसमें 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं जो चार सेंटीमीटर मोटे हैं। शीशे के कुल टुकड़ों का वजन करीब 70 हजार किलोग्राम हैं।
4 of 6
Scary Glass Bridge
पुल को बनाने वाली स्थानीय पर्यटन कंपनी ‘हेबेई बैइलु ग्रुप’ के मुताबिक, इसे थोड़ा घुमावदार बनाया गया है ताकि जब पर्यटक इसके बीच में चलेेंगे तो उनमें सनसनाहट पैदा हो।
विज्ञापन
5 of 6
Scary Glass Bridge
बहरहाल इस पुल से पर्यटक होंगयागु के अनोखे भौगोलिक दृश्य का लुत्फ उठा सकेंगे। इस क्षेत्र में पर्वतीय नजारा, प्राकृतिक धरना और प्राचीन कस्बे व मंदिर हैं।
यह पुल दो हजार लोगों के लिए तैयार किया गया है, हालांकि एक बार में सिर्फ पांच सौ लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके निर्माण कार्य के निदेशक ल्यू क्यिूकी ने बताया कि इसकी भार क्षमता चीन के आम पुलों के अपेक्षा तीन गुना अधिक है।