फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का वो मंदिर जो 1500 खंभों पर टिका है, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Mon, 10 Dec 2018 01:35 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत में अजूबों की कमी नहीं है।दुनिया में अद्भुत मंदिरों, गुफाओं और खूबसूरत विरासतों के लिए जाना जाने वाला हमारा देश बहुत सी चीजों के लिए खास है।इन खास विरासतों में से एक है संगमरमर का वो मंदिर जो अपनी स्थापत्य कला के साथ नक्काशी और विशेष रूप से 1500 खंभों पर टिके होने के कारण पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य है। 
विज्ञापन

2 of 6
इस मंदिर का नाम है जैन मंदिर जो राजस्थान के उदयपुर जिले से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रणकपुर में स्थित है। बता दें कि ये मंदिर जैन धर्म के पांच प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। साथ ही इस मंदिर को बेहद खूबसूरती से तराशा गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
रणकपुर स्थित जैन मंदिर कि सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये 1500 खंभों पर टिका हुआ है और पूरी तरह से संगमरमर से बना है। इस मंदिर के द्वार कलात्मक तरह से बनाये गए हैं। मंदिर के मुख्य गृह में तीर्थंकर आदिनाथ की संगमरमर से बनी चार विशाल मूर्तियां भी हैं। 

4 of 6
jain mandir
इस मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा के शासनकाल में हुआ था। राणा कुंभा के नाम पर ही इस जगह का नाम रणकपुर पड़ा। मंदिर के अंदर हजारों खंबे हैं जो इसकी विशेषता में चार चांद लगते हैं। खास बात यह है कि इन सभी खंभों से जहां से भी आपकी दृष्टि जाएगी वहीं से मुख्य मूर्ति के दर्शन होंगे. साथ ही, इन खंभों पर शानदार नक्काशी की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
बेहतरीन नक्काशी के लिए दुनिया में प्रख्यात इस मंदिर को देखने पूरी दुनिया से लोग आते हैं। जैन मंदिर में 76 छोटे गुंबदनुमा पवित्र स्थान, चार बड़े प्रार्थना कक्ष तथा चार बड़े पूजन स्थल हैं। ऐसा माना जाता है कि, ये मनुष्य को जीवन-मृत्यु की 84 योनियों से मुक्ति प्राप्त कर मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस मंदिर में भविष्य में किसी संकट का अनुमान लगाते हुए निर्माताओं ने कई तहखाने भी बनवाये हैं। इन तहखानों में पवित्र मूर्तियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। ये तहखाने मंदिर के निर्माताओं की निर्माण संबंधी दूरदर्शिता का परिचय देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें