फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इस गाने को सुनते ही लोग कर लेते हैं सुसाइड ?

Thu, 04 May 2017 08:45 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
कुछ गाने ऐसे होते हैं जो हमारे फेवरेट बन जाते हैं जिन्हें हम कितनी बार भी सुने हमारा मन नहीं भरता लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गाने के बारे में सुना है जिसे सुनकर लोग आत्महत्या कर लेते हैं? शायद आपका जवाब होगा नहीं पर ये बात सच है। एक ऐसा गाना भी है जिस पर 63 सालों तक बैन लगा रहा क्योंकि इसे सुनकर लोग आश्चर्यजनक तरीके से आत्महत्याएं कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
'Rezso Seress'  जो हंगरी के रहने वाले थे, ने साल 1933 में 'सैड संडे' नामक एक गीत बनाया था। इस गीत में इतना दर्द था कि जो इस गीत को एक बार सुनता उसे अपने दर्द का एहसास होने लगता आलम कुछ ऐसा हुआ कि इस गाने को सुनने के बाद कई लोगों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
ये गाना रिलीज के साथ ही लोगों का पसंदीदा गाना बन गया था और इसे काफी पब्लिसिटी मिली थी। ये एक दर्द भरा गाना है जो लोगों के दिल को छू जाता है। यही कारण था की इस गाने को 'सबसे उदास गाने' की उपाधि मिली। 

4 of 5
इस गाने को सुनकर आत्महत्या करने का सबसे पहला मामला बर्लिन में सामने आया जब एक लड़के ने इस गाने को सुनने के बाद खुद को गोली मार दी। इसके अलावा न्यूयार्क में भी एक बुजुर्ग ने 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं हंगरी में एक 17 साल की लड़की ने इस गाने को सुनकर पानी में डूबकर खुद को खत्म कर लिया। अगली स्लाइड में सुनिए गाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने के लिरिक्स इतने दर्दनाक हैं कि कोई भी इसे सुनकर इमोशनल हो जाएगा। खैर.. आप इस गाने को सुनने के बाद ऐसा कुछ मत कीजिएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें