फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की 5 जगहें जहां भारतीयों का आना मना है |

Thu, 06 Jun 2019 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Places - फोटो : Places
आपको अमिताभ बच्चन की मर्द फिल्म का वो सीन तो याद होगा जिसमें कुत्तों और भारतीयों को अंग्रेजों के होटल में  जाने पर रोक दिया जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में पांच जगहें ऐसी हैं जहां भारतीयों के ही प्रवेश पर पाबंदी है। भारत में इन 5 जगहों के मालिक इंडियन ही हैं और यहां केवल विदेशियों को ही आने की इजाजत है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : indiatoday
डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक चेन्नई में एक  होटल है जहां केवल उन्हीं कस्टमर्स को आने दिया जाता है जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है। भारतीयों को होटल में न आने देने के नियम को यहां सख्ती से लागू किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
गोआ में कई समुद्री बीचेज पर भारतीयों का जाना मना है।ये सभी बीच विदेेशियों के लिए आरक्षित है। भारतीयों को प्रतिबंधित करने का कारण दिया गया है कि यहां आने वाले विदेशी पर्यटक नहीं चाहते है  कि उन्हें बिकनी में देखकर भारतीय सीटी मारे या फिकरे कसें।

4 of 6
- फोटो : indiatoday
बंगलुरू का यह होटल खासकर जापानी लोगों के लिए था। इसको लेकर शिकायत की गई थी होटल का स्टाफ भारतीयों को नहीं आने देता। हालांकि बाद में नस्लीय भेदभाव करने की वजह से ग्रेटर बंगलुरू सिटी कॉरपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
गोआ की तरह पुडुचेरी में भी ऐसे बीच हैं जहां भारतीयों को नहीं आने दिया जाता। यहां के यह रेस्टोरेंट्स और रिजर्व बीच केवल विदेशियों के लिए हैं। यहां जाना है तो विदेशी पासपोर्ट दिखाइए और बीच पर जमकर मस्ती कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : indiatoday
हिमाचल प्रदेश के कसोल में एक कैफे है इसे लेकर 2015 के मध्य में विवाद हुआ था। यहां के मालिक ने भारतीयों को खाना सर्व करने से मना कर दिया था। बताया जाता था कि कैफे के बाहर भी बोर्ड लगा दिया गया था कि भारतीय लोग यहां प्रवेश नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें