हवाई जहाज में सफर करना अपने आप में काफी रोमांचक रहता है। आसमान से उड़ान भरते वक्त बादलों के बीच से नीचे की दुनिया देखना एक सुखद एहसास की तरह होता है। शायद इसलिए ही फ्लाइट की विंडो सीट सबसे पहले बुक हो जाती हैं। खैर, आज यहां बात हो रही है हवाई जहाज के पायलट सीट की। प्लेन में सिर्फ पायलट कॉकपीट वाला हिस्सा ही ऐसा होता है जिससे सामने की तरफ का नजारा दिखाई देता है। सोचिए क्या रोमांच होता होगा आसमान में उड़ान भरते वक्त।
इस रोमांच को कैमरे में कैद करने में कामयाबी पाई है जम्बो जेट विमान के पायलट Christiaan van Heijst ने। क्रिस्टियान न सिर्फ जहाज उड़ाने में उस्ताद हैं बल्कि फोटोग्राफर भी शानदार हैं। जब भी वो प्लेन में बैठते हैं तो उनका कैमरा उनके साथ होता है। और वह ऐसी तस्वीर क्लिक करते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। तो आज आपको उन्हीं के द्वारा क्लिक की गईं शानदार तस्वीरें दिखाते हैं। तस्वीरें क्रिस्टियान के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
जब जहाज हवाई सफर पर निकलता है तो एक अद्भुत नजारा उसका स्वागत करता है।
विज्ञापन
3 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
ऊपर से कुछ इस तरह दिखाई देती है दुनिया।
4 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
अफगानिस्तान की एक सुबह का अद्भुत नजारा।
विज्ञापन
5 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
अंधेरे आसमान से क्रिस्टियान ने चकाचौंध शिकागो को कुछ इस तरह दर्शाया। देखने वालों की आंखें यकीन नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
जिस तरह सड़क पर गाड़ियां एक दूसरे को क्रॉस करती हैं। आसमान में ऐसा कभी-कभी ही हो पाता है। क्रिस्टियान ने अपने कैमरे में कैद किया अद्भुत नजारा। आसमान को चीरता हुआ निकल रहा हवाई जहाज बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
कई बार उमड़ते हुए बादल यात्रा में सामने आ जाते हैं। सोचिए, बकौल पायलट किस तरह के रोमांच का अनुभव होता होगा।
8 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
एक नजारा ऐसा भी।
9 of 10
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
Christiaan van Heijst
- फोटो : Christiaan van Heijst Instagram
क्रिस्टियान की इस तस्वीर का चयन बेस्ट ऑफ द इंटरनेशनल फोटोग्राफर अवार्ड रोड शो 2017 के लिए हुआ था। इसे साइबेरिया के करीब कॉक पिट के करीब से क्लिक किया गया है।