फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के अजीबोगरीब कोर्स, कहीं भूत विद्या तो कहीं बेहतर पति-पत्नी बनने की पढ़ाई

Mon, 17 Aug 2020 12:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शिक्षा का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने बाद अब शिक्षा केवल कला, वाणिज्य, विज्ञान या चर्चित व्यवसायिक विषयों से स्नातक, परास्नातक या डिप्लोमा कोर्सेज तक ही सीमित नहीं रह गई है। भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में ऐसे कई अजीबोगरीब कोर्सेज की पढ़ाई शुरू की गई है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको 6 अनोखे कोर्स के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भूत विद्या
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भूत विद्या पर कोर्स शुरू किया है। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में भूत विद्या (Science of Paranormal) की पढ़ाई कराई जाएगी। यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स होगा। इसमें मानसिक विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे बनें बेहतर पति या पत्नी?
यह एक प्री-वेडिंग मैरेज कोर्स प्रोग्राम है, जिसे इंडोनेशिया की सरकार ने शुरू किया है। शादी से पहले लोग इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तीन महीने की अवधि वाले इस कोर्स में दाखिला लेने वाले शख्स को बेहतर पति या पत्नी बनना सिखाया जाता है। इस कोर्स के तहत उन्हें प्री-मैरिटल काउंसलिंग से लेकर प्रजनन स्वास्थ्य तक विभिन्न विषयों की जरूरी जानकारी दी जाती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्यूटी पीजेंट्स
अमेरिका के ओबर्लिन कॉलेज ने ये कोर्स साल 2011-12 में लॉन्च किया था। इसे मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया, अमेरिका समेत अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए शुरू किया गया था। इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं की विजेताओं, उनके इतिहास, संस्कृति, कार्य प्रणाली जैसी चीजें समझने की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
नई चीज को सीखने के लिए कोर्स
किसी नई चीज को कैसे सीखें, ये सीखने के लिए भी अलग से कोर्स चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सीखने की क्षमता कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, लर्नेबिलिटी भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। क्योंकि आने वाले समय में लोगों को नौकरियों का भविष्य पता नहीं होगा। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी और यूसी सैन डीगो में ये कोर्स बेहद लोकप्रिय हैं
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बुलबुले पर कोर्स
पानी या किसी अन्य चीज के बुलबुले तो आपने देखे ही होंगे। इसके बारे में स्कूलों में भी जरूर पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन बुलबुलों पर पूरा कोर्स डिजाइन किया जा सकता है। कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक ऐसा कोर्स है, जिसका नाम है - कैविटेशन एंड बबल डायनेमिक्स (Cavitation and Bubble Dynamics)। शोधकर्ताओं का कहना है कि बुलबुलों के पीछे जो फिजिक्स काम करता है, उसे कंप्यूटिंग समेत विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में अध्ययन के लिए भी काम में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गेम ऑफ थ्रोन्स से लेकर हैरी पॉटर तक
कई टीवी शो, वेब सीरीज व फिल्मों तक पर कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इनमें गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) और हैरी पॉटर (Harry Potter) काफी लोकप्रिय हैं।
कोलकाता की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज (NUJS) में हैरी पॉटर पर नया कोर्स शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग की काल्पनिक दुनिया के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करना। 2019 में गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किए जाने वाले गेम ऑफ थ्रोन्स पर भी हावर्ड  समेत कई विवि ने कोर्सेज शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें