फाइव स्टार होटल के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अगर कोई आपसे फाइव स्टार जेल के बारे में बात करे तो क्या ये बात आपको सामान्य लगेगी? शायद नहीं, क्योंकि जेल का नाम लेते ही ऐशो आराम की जिंदगी नहीं बल्कि काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना और अपने अपराध की सजा काटते कैदी की तस्वीरें दिमाग में आने लगती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसी जेलें हैं जहां के कैदियों को 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इन जेलों में कैदियों का जीवन काफी ज्यादा बेहतर होता है। इन जेलों में बंद कैदियों को वो सभी सुविधाएं दी जाती हैं जो एक आम इंसान को किसी फाइव स्टार होटल में मिलती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस जेल में कैदियों को किस तरह की सुविधाएं मिलती होंगी। तो चलिए आज जानते हैं दुनिया की सबसे आरामदायक और सुख-सुविधाओं से लैस जेलों के बारे में...