फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को नहीं सुनाई देती मर्दों की आवाज, वजह जान चकरा जाएगा दिमाग

Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आजतक आपने कई तरह की बीमारियों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम एक महिला को हुई विचित्र बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप शायद यकीन ही न करें। लेकिन ये खबर पूरी सच है। अपनी अजीबोगरीब बीमारी के कारण ये महिला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Social Media
क्या कभी आपने सुना है कि किसी महिला को केवल महिलाओं की आवाज सुनाई पड़ती हो, पुरुषों की नहीं। शायद आपको पहली बार में यह यकीन करना मुश्किल हो, लेकिन चीन में एक ऐसी महिला है, जिसे पुरुषों की आवाज सुनाई ही नहीं पड़ती है। यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Social Media
चीन की यह महिला Rare Hearing-Loss condition की स्थिति से गुजर रही है, जो उसे पुरुषों की आवाज सुनने से रोकती है। चीन की इस महिला का नाम चेन (Chen) है, जो जियामेन की रहने वाली है।एशिया वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुबह जब चेन सोकर उठीं, तो उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड की आवाज सुनाई ही नहीं दी। वो बोल रहे थे, मगर चेन को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इसके पहले वाली रात को उन्हें अपने कानों में कोई घंटी सी बजती सुनाई दी थी, उल्टी भी हुई थी। 

4 of 9
- फोटो : Social Media
जिसके बाद चेन को अस्पताल ले जाया गया। जहां पता लगा कि उनके कान का सिस्टम लो-फ्रिक्वेंसी की आवाजें कैच नहीं कर पा रहा। इस कंडीशन को 'रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस' कहते हैं। इसकी ही वजह से वो औरतों को तो सुन पा रही हैं, मगर पुरुषों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : Social Media
कान, नाक और गले (ईएनजी) के स्पेशलिस्ट ने चेन का चेकअप किया और पाया कि उसे Reverse-slope hearing loss (RSHL) है। इसे low-frequency hearing loss भी कहते हैं, यानी कम आवृत्ति की ध्वनि सुनाई पड़ने में दिक्कत। ज्यादातर लोग, जिन्हें सुनने में तकलीक होती है वे उच्च आवृत्ति ध्वनि की परेशानी (high-frequency hearing loss) से पीड़ित होते हैं। जिसका अर्थ है कि उन्हें ऊंची आवाज (high-pitched voices/sounds) सुनने में परेशानी होती है। रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस (RSHL) को लो-फ्रीक्वेंसी हियरिंग लॉस के रूप में भी जाना जाता है। जिस स्थिति में नीचे पिच की ध्वनियों को सुनने में कठिनाई होती है, जैसे पुरुष की भारी आवाज। चेन इसी से पीड़ित हैं, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : Social Media
टेनेसी के थिगपेन हियरिंग सेंटर के अनुसार, 'सुनने की तकलीफ (hearing loss) के प्रत्येक 12,000 मामलों में से केवल एक RSHL का मामला होता है। यूएस और कनाडा में विशेष रूप से ऐसी स्थिति लगभग 3,000 लोगों को प्रभावित करती है। हियरिंग लॉस का मतलब होता है बहरापन। कुछ पूरे बहरे हो जाते हैं, कुछ आंशिक तौर पर, जैसे चेन को लो-फ्रिक्वेंसी वाली आवाजें नहीं सुनाई दे रही हैं, वैसे ही कुछ लोगों को हाई-फ्रिक्वेंसी वाली आवाज नहीं सुनाई देने वाली परेशानी हो जाती है। ये हाई-फ्रिक्वेंसी हियरिंग लॉस अक्सर महिलाओं और बच्चों में होता है। चेन को और भी कई तरह की आवाजें सुनने में दिक्कत आएगी। जैसे- मोबाइल की आवाज, बिजली का कड़कना, गाड़ियों का हॉर्न सुनाई न देना।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : Asia Wsire
डेली मेल के अनुसार, चेन का इलाज करने वाले डॉक्टर लिन जिआओकिंग ने कहा कि जब मैं उससे बात करता था, तो वह मुझे सुन पाती थी, लेकिन जब एक युवा पुरुष मरीज अंदर आता था, तो वह उसे बिल्कुल नहीं सुन पाई।' हियरिंग सेंटर का कहना है कि यह स्थिति आमतौर पर जेनेटिक (आनुवंशिकी) होती है। हालांकि कई अन्य कारक भी RSHL का कारण हो सकते हैं।

8 of 9
- फोटो : Asia Wire
चेन ने कथित तौर पर कहा कि वह हाल ही में बहुत तनाव में है और उसे पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में जैसा कि डॉक्टर जिआओकिंग ने कहा कि कई और कारक भी RSHL के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यही कारण है कि सिर्फ एक रात पहले से उसे अपने बॉयफ्रेंड की आवाज नहीं सुनाई दी। चेन ने भी बताया कि उसे कानों में घंटी बजने की आवाज आती रहती हैं। हालांकि यह सब जानने के बाद चेन खुद के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : Social Media
सुनने की ये परेशानी जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है। किसी बीमारी की वजह से भी हो सकती है। मगर डॉक्टरों का कहना है कि ये ज्यादा टेंशन लेने के कारण हुआ है, ये भी मुमकिन है। चेन की लाइफस्टाइल बहुत तनाव वाली है। देर रात तक काम करना, ठीक से नींद नहीं लेना। शायद इन वजहों से उनके सुनने का सिस्टम बिगड़ गया। डॉक्टरों को चेन के जल्द ठीक हो जाने की उम्मीद है। आराम करने, दिमाग और शरीर को थोड़ा सुकून देने से हो सकता है वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाए।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें