फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: जापान में लड़कियां नहीं कर रहीं शादियां, वजह करेगी हैरान

Thu, 13 Jul 2023 09:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Japanese Women Are Choosing To Stay Single - फोटो : Pixabay
Japan: कहा जाता है कि ईश्वर ही ऊपर से दो लोगों की जोड़ियां बनाते हैं, हालांकि इसमें कहीं शादी की बात नहीं कही गई है। शादी समाज की एक व्यवस्था है। इसमें दो लोग रीति रिवाजों, कानूनी नियमों और अधिकारों के साथ एक साथ जीवन बिताने के लिए सहमत होते हैं, लेकिन अब इस व्यवस्था में लोगों का यकीन कम होता जा रहा है। विशेषतौर पर महिलाएं अब शादी नहीं करना चाहती हैं जिनमें जापान की महिलाएं सबसे आगे हैं। 

इसकी वजह से जापान के सामने दोहरी समस्या खड़ी हो गई है। देश में एक तरफ जन्मदर ऋणात्मक हो गई है जिससे निपटने के लिए सरकार युवाओं को शादी करने और अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। स्टेम में लड़कियों को देखकर जापानी कंपनियां मानने लगी हैं कि वो नवोन्मेष, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्रों में दुनिया से पीछे छूट रही हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार घटती जा रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Japanese Women Are Choosing To Stay Single - फोटो : iStock
जापान के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज, टोक्यो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा यूना काटो शोध में करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने शादी कर ली और बच्चे पैदा कर लिए, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Japanese Women Are Choosing To Stay Single - फोटो : iStock
काटो का कहना है कि उनके रिश्तेदार भी यही सलाह देते हैं कि परिवार बनाना है, तो स्टेम से बाहर करियर बनाओ। यह चलन जापान के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। इसकी वजह से अकेले आईटी क्षेत्र में 2030 तक जापान में 7,90,000 कर्मचारियों की कमी हो जाएगी। टोक्यो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की उप प्रमुख जुन इचि इमूरा का कहना है कि, हमें 2050 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इस कमी को पूरा करना चाहिए। 

Monsoon 2023: इस साल क्यों हो रही है इतनी तेज बारिश, कई घंटों तक क्यों बरसते हैं बादल, क्यों डूब रहे शहर

4 of 5
Japanese Women Are Choosing To Stay Single - फोटो : iStock
लड़कियों के लिए कोटा 

जापान में पहली बार सरकार ने स्टेम पाठ्यक्रमों में लड़कियों के लिए कोटा तय किया है। जापानी समाज के लिए यह पूरी तरह से नया होगा, क्योंकि अभी तक इन क्षेत्रों में लड़कों को महत्व दिया जाता था। जापान का निजी क्षेत्र भी अपने स्तर पर स्टेम में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। मित्सुबिशी व टोयोटा जैसी कंपनियां स्टेम पाठ्यक्रमों के लिए लड़कियों को छात्रवृत्ति दे रही हैं। 

Earthquake: भारत की इस जगह पर लगातार आ रहे हैं भूकंप, क्यों हैरान हैं वैज्ञानिक?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Japanese Women Are Choosing To Stay Single - फोटो : Pixabay
विकसित देशों में जापान पीछे

ओईसीडी के मुताबिक, जापानी लड़कियां गणित में दुनिया में दूसरे स्थान पर और विज्ञान में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन स्टेम कार्यक्षेत्रों में समग्र लैंगिक समानता के मामले में जापान की रैंकिंग इस वर्ष गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। असल में विकसित देशों में जापान अंतिम स्थान पर है, जहां विश्वविद्यालय स्तर पर सिर्फ 16 फीसदी छात्राएं इंजीनियरिंग, विनिर्माण और निर्माण की पढ़ाई कर रही हैं। यहां हर सात में से सिर्फ एक महिला वैज्ञानिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें