Monsoon 2023
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्यों हो रही है भारी बारिश?
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। फिलहाल दिल्ली में अभी बारिश बंद है। मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सवाल यह है कि इतनी बारिश क्यों हो रही है? मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो रही है।