चीन में थी एलियंस की दुनिया! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
माना जाता था कि सान्शिंगदुई का इतिहास 3000 साल पुराना है, लेकिन खुदाई के बाद पता चला है कि यहां की सभ्यता 5000 साल पहले की है। यहां पर कृषि से जुड़े और अन्य औजार काफी विकसित पाए गए हैं। यलो नदी से चीनी सभ्यता की शुरुआत होने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुरातत्वविदों के लिए यह इलाका काफी रोचक बन गया है।