गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Guinness World Records
दरअसल, करीना ओलियानी ने जिस एर्टा आले ज्वालामुखी को पार किया, उसके ऊपर एक खास तरह की रस्सी लगाई गई थी। इसके अलावा उन्होंने एक विशेष प्रकार का सूट पहना हुआ था, हेलमेट और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया हुआ था। इसके सहारे वह करीब 329 फीट की ऊंचाई से उबलते हुए लावा के ऊपर से गुजरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय वहां का तापमान करीब 1187 डिग्री सेल्सियस था, जो किसी इंसान को पल में गलाकर हमेशा-हमेशा के लिए उसका नामोनिशान दुनिया से मिटा देता।