फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की को क्यों कहते हैं मंकी फेस, जानिए अजीबोगरीब कारण

Wed, 04 May 2016 04:49 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंकी फेस 1 - फोटो : daily mail
इस लड़की को क्यों कहते हैं मंकी फेस, जानिए अजीबोगरीब कारण
विज्ञापन

2 of 5
मंकी फेस 2 - फोटो : daily mail
सुपात्रा सासुफान की उम्र महज 12 साल है, लेकिन लोग इसे इसके असल नाम के बजाए ‘वुल्फ चाइल्ड’ और ‘मंकी फेस’ जैसे नामों से पुकारते हैं। कारण सिर्फ इतनी
है कि उसका पूरा चेहरा बालों से ढका हुआ है। जानिए क्यों इस बच्ची को दुनिया आश्चर्य से देखती है:
विज्ञापन

3 of 5
मंकी फेस 3 - फोटो : daily mail
दुनिया मे महज़ 50 मामले

थाईलैंड की राजधानी बैंगकॉक की रहने वाली सुपात्रा सासुफान “अमब्रास सिंड्रोम” नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में पूरे चेहरे पर बाल उग आते हैं। सुपात्रा के ये
बाल चेहरे के अलावा हाथ, कान, पीठ और पैरों पर भी हैं। बालों से निजात पाने के लिए उसके माता-पिता ने लेजर ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं
हुआ। हैरानी की बात यह है कि इस बीमारी के अब तक महज 50 मामले ही सामने आए हैं।

4 of 5
मंकी फेस 4 - फोटो : daily mail
स्कूल में सब करते थे परेशान

सुपात्रा को अक्सर स्कूल में इन बालों के कारण उसके दोस्त व सीनियर छात्र काफी छेड़ते थे, उसे तरह तरह के नामों से पुकारा जाता था।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

इन्हीं बालों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद अब वह काफी मशहूर हो गई है। सुपात्रा जो लोग पहले सुपात्रा को छेड़ते थे वही आज उसके साथ
तस्वीरें खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंकी फेस 5 - फोटो : daily mail
बचपन से बीमारी का असर

सुपात्रा के पिता समरूइंग (38) ने कहा कि हमें इसकी बीमारी का पता इसके पैदा होने के बाद ही पता चला। उससे पहले हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता था। वह जब पैदा
हुई थी, तब उसकी सेहत अच्छी नहीं थी। उसकी नाक की दोनों छिद्र सिर्फ एक मिलीमीटर चौड़ी थी। इसके चलते उसे तीन महीने तक इंक्यूबेटर में रखा गया था। कुल
मिलाकर वह 10 महीनों तक अस्पताल में रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें