फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय नहीं करें नजरअंदाज

Thu, 15 Aug 2019 02:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दवाइयों पर बनी लाल पट्टी का मतलब - फोटो : Social media
अक्सर जब लोग बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर के पास जाने के बजाए सीधे मेडिकल स्टोर पर चले जाते हैं और बिना कुछ सोचे-समझे उस बीमारी की दवाइयां खरीद लेते हैं। इससे कभी-कभी तो बीमारी ठीक भी हो जाती है, लेकिन कई बार उसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। आपने अगर ध्यान दिया होगा तो शायद आपको पता हो कि दवाइयों के पत्तों पर लाल रंग की एक पट्टी बनी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस पट्टी का क्या मतलब होता है?  

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
लाल रंग की इस पट्टी के बारे में डॉक्टरों को बेहतर पता होता है, लेकिन आम लोगों के पास इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में लोग बिना डॉक्टरों की सलाह के कोई भी दवाई मेडिकल दुकानों से खरीद लेते हैं और परेशानी का हल निकलने के बजाए परेशानी और बढ़ ही जाती है। इसलिए दवाई खरीदते समय कुछ ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन

3 of 6
दवाइयों पर बनी लाल पट्टी का मतलब - फोटो : Social media
दरअसल, दवाइयों के पत्तों पर बनी लाल रंग की पट्टी का मतलब होता है कि डॉक्टर के पर्चे के बिना उस दवाई को ना तो बेचा जा सकता है और ना ही डॉक्टर की सलाह के बिना उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एंटीबायोटिक दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल रोकने के लिए ही दवाइयों पर लाल रंग की पट्टी लगाई जाती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
लाल रंग की पट्टी के अलावा दवाइयों के पत्तों पर और भी कई काम की चीजें लिखी होती हैं, जिनके बारे में जानना भी बहुत जरूरी है। कुछ दवाइयों के पत्तों पर Rx लिखा होता है, जिसका मतलब होता है कि उस दवाई को सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
दवाइयों पर लिखा NRx का मतलब - फोटो : IndiaMART
दवाइयों के जिन पत्तों पर NRx लिखा होता है, उसका मतलब होता है कि उस दवाई को लेने की सलाह सिर्फ वहीं डॉक्टर दे सकते हैं, जिन्हें नशीली दवाओं का लाइसेंस प्राप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दवाइयों पर लिखा XRx का मतलब - फोटो : Sharechat.com
कुछ दवाइयों के पत्तों पर XRx भी लिखा होता है और इसका मतलब होता है कि उस दवाई को सिर्फ डॉक्टर के पास से ही लिया जा सकता है। इस दवा को डॉक्टर सीधे मरीज को दे सकता है। मरीज इसे किसी मेडिकल स्टोर से नही खरीद सकता है, भले ही उसके पास डॉक्टर द्वारा लिखी पर्ची ही क्यों न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें