क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
गेल विंडीज पारी के 12वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर बल्ले के हैंडल के ऊपर रखा जिससे संकेत गया कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है। गेल ने हालांकि मैच के बाद संन्यास की बातों को खारिज कर दिया कि यह उनका विदाई मैच था। क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पोस्ट वीडियो में जब उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैंने कोई घोषणा नहीं की है संन्यास की। यह पूछने पर कि क्या वह खेलते रहेंगे? इसपर गेल ने कहा कि, हां, अभी वह आगे खलते रहेंगे।