सोशल मीडिया ने आधुनिक संसार को अभिव्यक्ति का एक नया रूप दिया है। भाव दशा को अभिव्यक्त करने में कोई कमी ना रह जाए इसलिए हम इमोजी का प्रयोग करते हैं। ऐसे में आप सभी के मन में ये सवाल तो जरूर उठता होगा कि इमोजी का रंग पीला क्यों होता है? और कोई भी रंग हो सकता है, लेकिन हमें ज्यादातर इमोजी पीले ही रंग में क्यों दिखते हैं? इसके पीछे का क्या कारण है? आज हम इसी के बारे में जानेंगे कि आखिर इमोजी का रंग पीला क्यों होता है?