फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सड़क किनारे क्यों लगे होते हैं अलग-अलग रंग के मील के पत्थर? जान लीजिए ये रहस्य

Tue, 13 Aug 2019 07:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माइल स्टोन - फोटो : Amar Ujala
सड़क किनारे लगे 'माइल स्टोन' यानी मील के पत्थरों को तो आपने देखा ही होगा, जिस पर किसी स्थान की दूरी और उस जगह का नाम लिखा होता है। इन पत्थरों के ऊपरी हिस्से पर पीला, हरा, काला और नारंगी रंग होता है, जबकि सभी पत्थरों के निचले हिस्से सफेद रंगों से रंगे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर माइल स्टोन के ये पत्थर अलग-अलग रंगों के क्यों होते हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
माइल स्टोन - फोटो : Social media
अक्सर हाइवे या किसी भी गांव से गुजरते समय आप ऐसे पत्थरों को देखते होंगे। हालांकि उस पर लिखी दूरी के अलावा और किसी चीज पर खास ध्यान नहीं देते, लेकिन हम आपको बता दें कि अलग-अलग रंग के ये पत्थर बहुत काम के होते हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
माइल स्टोन - फोटो : Social media
अगर सड़क पर चलते वक्त या ड्राइव करते वक्त किनारे पर ऐसा पत्थर दिखे, जिसका ऊपरी हिस्सा पीले रंग का हो तो समझ जाइए कि आप नेशनल हाइवे या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे हैं।

4 of 6
माइल स्टोन - फोटो : Shutterstock
जब आपको सड़क पर हरे रंग का मील का पत्थर दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं बल्कि राज्य राजमार्ग या स्टेट हाइवे पर चल रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जब आपको सड़क पर काले या नीले और सफेद रंग की पट्टी वाला पत्थर दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : IndiaMART
जब आपको सड़क के किनारे नारंगी रंग की पट्टी वाला माइलस्टोन या मील का पत्थर दिखता है तो समझ जाइए कि आप किसी गांव या फिर गांव की सड़क पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें